रेखा गुप्ता ने संधू से मुलाकात कर गर्मियों में जल आपूर्ति व बिजली प्रबंधन को लेकर चर्चा की

रेखा गुप्ता ने संधू से मुलाकात कर गर्मियों में जल आपूर्ति व बिजली प्रबंधन को लेकर चर्चा की

रेखा गुप्ता ने संधू से मुलाकात कर गर्मियों में जल आपूर्ति व बिजली प्रबंधन को लेकर चर्चा की
Modified Date: April 6, 2026 / 05:09 pm IST
Published Date: April 6, 2026 5:09 pm IST

नयी दिल्ली, छह अप्रैल (भाषा) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू से मुलाकात कर जल आपूर्ति और बिजली प्रबंधन समेत आगामी गर्मियों को लेकर दिल्ली सरकार की तैयारियों से उन्हें अवगत कराया।

गुप्ता ने शहर में समय पर एलपीजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आपूर्ति श्रृंखलाओं पर कड़ी निगरानी रखे जाने की जानकारी साझा की। साथ में इसकी कमी को दूर करने और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने कोशिशों के बारे में भी बताया।

गुप्ता ने ‘एक्स’ पर संधू के साथ मुलाकात की तस्वीरें साझा की है।

उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल से भेंट कर आगामी गर्मियों के लिए दिल्ली सरकार की तैयारियों की विस्तृत जानकारी साझा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दौरान जल आपूर्ति, बिजली प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाएं और आपदा प्रबंधन से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि गर्मी के मौसम में दिल्लीवासियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। दिल्ली सरकार सभी आवश्यक कदम उठा रही है और पूरी तरह तैयार है, ताकि नागरिकों को सुचारु सेवाएं और बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके।”

बैठक में संधू ने दिल्ली सरकार के विभागों, शहरी स्थानीय निकायों, केंद्रीय एजेंसियों और पड़ोसी राज्यों के बीच सुचारू और प्रभावी समन्वय पर जोर दिया।

भाषा नोमान नोमान माधव

माधव


लेखक के बारे में