जेईई के रिजल्ट जारी, अभिषेक कुमार ने 99.97% लाकर किया टॉप
जेईई के रिजल्ट जारी, अभिषेक कुमार ने 99.97% लाकर किया टॉप
नई दिल्ली। जेईई (ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन) के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। दो सप्ताह पहले ही ये परिणाम जारी किए गए हैं। परीक्षा का परिणाम jeemain.nic.in पर जाकर इसे देख सकते हैं। बिहार के अभिषेक कुमार ने 99.97 परसेंट लाकर टॉप किया है।
पढ़ें-तेल पाइप लाइन में धमाका, 73 लोगों की मौत, 76 से ज्यादा घायल
इसबार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए यह परीक्षा ली थी। इसमें करीब 8.75 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। परिणाम में 15 विद्यार्थियों के सौ परसेंटाइल हैं। इसके अलावा इसबार सभी राज्यों के अलग-अलग टॉपरों के नाम भी दिए गए हैं। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा है कि अप्रैल 2019 में जब सेकेंड जेईई का आयोजन होगा, तब विद्यार्थियों के रैंकवाइज अंक घोषित किए जाएंगे। पहली बार विद्यार्थियों को अपने अंक में सुधार करने का एक और मौका मिलेगा।
पढ़ें-युद्ध अभ्यास के दौरान दो फाइटर जेट टकराए, पायलट ने कूदकर बचाई जान
इसबार 8 जनवरी से 12 जनवरी के बीच एनटीए ने देश और विदेश में परीक्षा ली थी और समय से 12 दिन पहले परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। एनटीए ने देश और विदेश में 467 परीक्षा केंद्र बनाए थे। 566 ऑब्जर्वर को नियुक्त किया था और 254 सिटी को-ऑर्डिनेटर बनाए गए थे। परीक्षा को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए 25 स्टेट को-ऑर्डिनेटर भी बनाए गए थे। .

Facebook


