लोगों पर मुकदमा दर्ज करने का एक महत्वपूर्ण कारक बन चुका है धर्म : महबूबा मुफ्ती
लोगों पर मुकदमा दर्ज करने का एक महत्वपूर्ण कारक बन चुका है धर्म : महबूबा मुफ्ती
श्रीनगर, 30 अगस्त (भाषा) पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि देश की न्याय व्यवस्था में धर्म लोगों पर मुकदमा दर्ज करने का एक महत्वपूर्ण कारक बन चुका है।
महबूबा ने कर्नाटक में यौन शोषण के आरोपों का सामना करने वाले लिंगायत समुदाय के संत को गिरफ्तार नहीं किए जाने को लेकर मंगलवार को यह टिप्पणी की।
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘बिल्कीस बानो के बलात्कारियों को रिहा कर दिया गया है जबकि बलात्कार के गंभीर आरोपों के बावजूद अब तक लिंगायत समुदाय के संत के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। भारत की विकृत न्याय व्यवस्था में धर्म लोगों पर मुकदमा दर्ज करने का एक महत्वपूर्ण कारक बन चुका है। भारतीय जनता पार्टी की कल्पना के अनुसार नया राष्ट्र बन रहा है।”
भाषा रवि कांत माधव
माधव
माधव

Facebook


