BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Retirement Age Hike News: शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने का आदेश, इतने साल तक कर सकेंगे नौकरी

Retirement Age Hike News: शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने का आदेश, इतने साल तक कर सकेंगे नौकरी

Full Retirement Age || बढ़ गई नौकरी करने की उम्र/ Image: IBC24 Customized

Full Retirement Age || बढ़ गई नौकरी करने की उम्र/ Image: IBC24 Customized

Deepak Dilliwar
Published: 09 Sept 2025 | 1:27 pmModified: 09 Sept 2025 | 1:27 pm
HIGHLIGHTS
  1. सेवानिवृत्ति आयु में वृद्धि
  2. सत्र के अंत तक सेवा
  3. पुनर्नियुक्त शिक्षकों को एक निश्चित पारिश्रमिक दिया जाएगा

शिमला: Retirement Age Latest News शिक्षा विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को प्रदेश सरकार ने बड़ी सौगात दी है। जी हां सरकार ने शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, मेडिकल शिक्षा विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के रिटायरमेंट की उम्र एक साल बढ़ाने का फैसला किया है। सरकार के इस फैसले के बाद अब शिक्षा विभाग के कर्मचारी 1 साल अधिक नौकरी कर सकेंगे। बता दें कि सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू 15 अगस्त को इस बात का ऐलान किया था और अब इस संबंध अधिसूचना जारी कर दी गई है। सरकार के फैसले से स्कूली शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, आयुष शिक्षा और चिकित्सा शिक्षा समेत विभिन्न शैक्षणिक विभागों में कार्यरत शिक्षकों को लाभ होगा।

Read More: Vice president election: सीपी राधाकृष्णन के गृह नगर में 'संभावित' जीत का जश्न शुरू.. भंडारे का आयोजन, की जा रही आतिशबाजी

Retirement Age Latest News प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार की ओर से जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि शैक्षणिक सत्र के दौरान सामान्य सेवानिवृत्ति आयु प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब सत्र के अंत तक अपनी सेवा जारी रखने की अनुमति दी गई है। इस फैसले से संस्थानों को सत्र के मध्य में शिक्षकों की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं, इससे छात्रों की शिक्षा और शैक्षणिक योजना बाधित भी नहीं होगी। जिन शिक्षकों की सेवानिवृत्ति अधिसूचना की तिथि 27 अगस्त 2025 और उनके संबंधित शैक्षणिक सत्र की समाप्ति से पहले वाले महीने के अंतिम दिन के बीच होनी है, उन्हें स्वतः ही पुनर्रोजगार मिल जाएगा।

Read More: Katni News: MP में रेलकर्मियों का फूटा ग़ुस्सा, एरिया मैनेजर की कार के आगे बैठे धरने पर, जानिए क्यों

इस अवधि के दौरान इन शिक्षकों को एक निश्चित पारिश्रमिक मिलेगा, जिसकी गणना उनके अंतिम वेतन और उन्हें प्राप्त पूर्ण पेंशन के बीच के अंतर के रूप में की जाएगी। ग्रेच्युटी, अवकाश नकदीकरण, अंतिम सामान्य भविष्य निधि और पेंशन कम्यूटेशन जैसे सभी सेवानिवृत्ति लाभों का भुगतान सत्रवार पुनर्रोजगार अवधि पूरी होने के बाद किया जाएगा। हालांकि नियमित मासिक पेंशन, सेवानिवृत्ति की तिथि से शुरू हो जाएगी।

वहीं, जो शिक्षक पुनर्रोजगार नहीं चाहते हैं, उन्हें अपनी सेवानिवृत्ति तिथि से 60 दिन पहले औपचारिक तौर पर सूचित करना होगा। इस अनुरोध के लिए एक निर्धारित प्रारूप पर आवेदन करना होगा। जो शिक्षक अधिसूचना तिथि से 60 दिनों के भीतर सेवानिवृत्त होने वाले हैं, वे अपनी सेवानिवृत्ति से पहले किसी भी समय विकल्प का प्रयोग कर सकते हैं।

संस्थान की श्रेणी शैक्षणिक सत्र 2025-26 की समाप्ति तिथि

1. स्कूली शिक्षा 31 मार्च 2026
2. उच्च शिक्षा 31 मई 2026
3. चिकित्सा शिक्षा 31 मार्च 2026
4. आयुष शिक्षा 30 अप्रैल 2026
5. औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) 31 जुलाई 2026
6. पॉलिटेक्निक 30 जून 2026
7. इंजीनियरिंग कॉलेज 30 जून 2026
8. फार्मेसी कॉलेज 30 जून 2026

Read More: Janjgir News: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत, मचा हड़कंप, इस जिले में स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: इस फैसले से शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, आयुष शिक्षा और चिकित्सा शिक्षा सहित विभिन्न शैक्षणिक विभागों में कार्यरत शिक्षक प्रभावित होंगे

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Dilliwar
Deepak Dilliwar

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"

और भी पढ़ें...

Web Title: Retirement Age Hike News: Govt Order to Increase Retirement age of education Department

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

01 Oct 2026 | 6:34 pm
UP News: वन्य जीव संरक्षण के लिए वन विभाग की बड़ी पहल, इस दिन से स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं, इन जू लॉजिकल पार्कों में छात्रों को फ्री एंट्री

UP News: वन्य जीव संरक्षण के लिए वन विभाग की बड़ी पहल, इस दिन से स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं, इन जू लॉजिकल पार्कों में छात्रों को फ्री एंट्री

01 Oct 2026 | 6:32 pm