Retirement Age Latest Update: अब इतने साल तक और नौकरी कर सकेंगे सरकारी कर्मचारी? सरकार ने रिटायरमेंट को लेकर दिया बड़ा संकेत, कर्मचारियों को दिलाया भरोसा

Retirement Age Latest Update: अब इतने साल तक और नौकरी कर सकेंगे सरकारी कर्मचारी? सरकार ने रिटायरमेंट को लेकर दिया बड़ा संकेत, कर्मचारियों को दिलाया भरोसा

Retirement Age Latest Update: अब इतने साल तक और नौकरी कर सकेंगे सरकारी कर्मचारी? सरकार ने रिटायरमेंट को लेकर दिया बड़ा संकेत, कर्मचारियों को दिलाया भरोसा

Retirement Age Latest Update | Photo Credit: AI

Modified Date: July 15, 2026 / 10:34 am IST
Published Date: July 15, 2026 10:33 am IST
HIGHLIGHTS
  • रिटायरमेंट आयु बढ़कर 62 साल
  • कर्मचारी फोरम की मांग
  • ऊर्जा मंत्री का आश्वासन – प्रक्रिया जल्द पूरी होगी

विजयवाड़ा: Retirement Age Latest Update सरकारी कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल, बिजली विभाग के सरकारी कर्मचारियों के रिटायरमेंट की उम्र को 60 से बढ़ाकर 62 साल करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। जिसको लेकर ऊर्जा मंत्री गोट्टीपति रवि कुमार ने बिजली विभाग के सभी कर्मचारियों को भरोसा दिलाया है।

Retirement Age Latest Update दरअसल, सोमवार को​ बिजली कर्मचारी फोरम के ​एक प्रतिनिधिमंडल ने ऊर्जा मंत्री गोट्टीपति रवि कुमा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने सभी बिजली कंपनियों में GO-Ms-45 को तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग की। इसके अलावा आंतरिक समिति की रिपोर्ट पर जल्द कार्रवाई कर रिटायरमेंट की नई आयु लागू करने का अनुरोध किया।

कर्मचारी प्रतिनिधियों ने कहा कि हालांकि सरकार ने 23 जून को ही इस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी थी, लेकिन इसे लागू करने में देरी हुई है। उन्होंने मंत्री से यह भी आग्रह किया कि इस महीने रिटायर होने वाले कर्मचारियों को नई व्यवस्था लागू होने तक दो साल अतिरिक्त सेवा का अवसर दिया जाए। मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि इसे लागू करने की प्रक्रिया तेज़ की जाएगी।

प्रतिनिधिमंडल में बिजली कर्मचारी फोरम के अध्यक्ष गुट्टा विल्ली रामकृष्णुडु, महासचिव कोटेश्वर राव, उपाध्यक्ष श्रीनिवास राव, सचिव एम. श्रीनिवास राव और नेता रमना राव, वाईएसआर प्रसाद और शिव सत्यनारायण शामिल थे।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।