आर जी कर मामला: सीबीआई ने जांच अधिकारी को बदला, एसआईटी पुनर्गठित की

आर जी कर मामला: सीबीआई ने जांच अधिकारी को बदला, एसआईटी पुनर्गठित की

आर जी कर मामला: सीबीआई ने जांच अधिकारी को बदला, एसआईटी पुनर्गठित की
Modified Date: July 30, 2026 / 10:31 pm IST
Published Date: July 30, 2026 10:31 pm IST

कोलकाता, 30 जुलाई (भाषा) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के दुष्कर्म-हत्या मामले में जांच अधिकारी को बदल दिया है और जांच को आगे बढ़ाने के लिए नयी एसआईटी का गठन किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सीबीआई ने सियालदह अदालत को बताया कि उसने संदीपनी गर्ग को इस मामले का नया जांच अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने सीमा पाहुजा की जगह ली है, जो मामला सीबीआई को सौंपे जाने के बाद से जांच का नेतृत्व कर रही थीं।

नयी गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने अदालत में तीन पन्नों की वस्तु स्थिति रिपोर्ट भी दाखिल की और मामले से जुड़े वृहद रिकॉर्ड की जांच के लिए अतिरिक्त समय मांगा।

सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पहचान जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि एजेंसी मामले की जांच की व्यापक समीक्षा कर रही है।

पुनर्गठित एसआईटी की अगुवाई सीबीआई के संयुक्त निदेशक अनुराग कुमार कर रहे हैं। टीम में मनीष उपाध्याय भी शामिल हैं, जो आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले की भी जांच कर रहे हैं।

सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में नौ अगस्त 2024 को 31 वर्षीय महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या की घटना ने देशभर में भारी आक्रोश पैदा कर दिया था। इस घटना के बाद लंबे समय तक प्रदर्शन भी हुए।

भाषा आशीष प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में