संसद में गतिरोध के बीच राहुल से मिले रीजीजू

Ads

संसद में गतिरोध के बीच राहुल से मिले रीजीजू

  •  
  • Publish Date - August 5, 2026 / 12:24 PM IST,
    Updated On - August 5, 2026 / 12:24 PM IST

नयी दिल्ली, पांच अगस्त (भाषा) संसद के दोनों सदनों में जारी गतिरोध के बीच संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने बुधवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की।

सूत्रों ने बताया कि संसद भवन परिसर में दोनों नेताओं के बीच हुई मुलाकात के दौरान संसद की कार्यवाही में बने गतिरोध को समाप्त करने से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब संसद के मानसून सत्र में अयोध्या स्थित राम मंदिर से कथित चढ़ावा चोरी और छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के मुद्दों को लेकर लगातार गतिरोध की स्थिति बनी हुई है।

विपक्ष की मांग है कि छात्रों पर कार्रवाई के मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह सदन में आकर जवाब दें। सरकार का कहना है कि वह नियमों के तहत सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है।

राहुल गांधी और रीजीजू के बीच बैठक में क्या सहमति बनी या किन-किन मुद्दों पर विस्तार से बातचीत हुई, इसकी दोनों तरफ से फिलहाल आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

संसद के मानसून सत्र की शुरुआत 20 जुलाई को हुई थी और तब से दोनों सदनों में गतिरोध बना हुआ है।

भाषा हक हक वैभव

वैभव