गंगटोक में नशीला पदार्थ खिलाकर सात लाख रु लूटे, कटक रेलवे स्टेशन पर मिला
गंगटोक में नशीला पदार्थ खिलाकर सात लाख रु लूटे, कटक रेलवे स्टेशन पर मिला
गंगटोक, 21 मई (भाषा) सिक्किम के ग्यालशिंग जिले के एक व्यक्ति को कथित तौर पर नशीला पदार्थ देकर उसके हैंडबैग में रखे सात लाख रुपये लूट लिए गए। यह घटना तब हुई जब वह टैक्सी से ताडोंग जा रहा था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि 15 अप्रैल को गंगटोक से ताडोंग जाने के लिए टैक्सी में बैठने के तुरंत बाद वह व्यक्ति बेहोश हो गया और 17 अप्रैल को ओडिशा के कटक रेलवे स्टेशन पर उसे होश आया, जहां उसने सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) से सहायता मांगी। उसने बताया कि कटक के एक सरकारी अस्पताल में उसे चिकित्सकीय सहायता प्रदान की गई।
उन्होंने बताया कि कटक राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने शून्य प्राथमिकी दर्ज कर क्षेत्राधिकार के आधार पर मामले को गंगटोक के सदर थाने में स्थानांतरित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और 20 मई को गंगटोक के सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। भाषा
शुभम नरेश
नरेश

Facebook


