State Bank Holiday: इस बैंक के ग्राहकों के लिए बड़ा अलर्ट! वीकेंड, हड़ताल और ईद समेत छुट्टियों की है लंबी लिस्ट, फटाफट निपटा लें जरूरी काम वरना अटक सकता है पूरा हफ्ता

State Bank Holiday: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखाएं 23 से 28 मई 2026 के बीच वीकेंड, संभावित हड़ताल और बकरीद की छुट्टियों के कारण कई दिन बंद रह सकती हैं। हालांकि ग्राहकों के लिए ऑनलाइन बैंकिंग, UPI और ATM सेवाएं पहले की तरह सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

State Bank Holiday: इस बैंक के ग्राहकों के लिए बड़ा अलर्ट! वीकेंड, हड़ताल और ईद समेत छुट्टियों की है लंबी लिस्ट, फटाफट निपटा लें जरूरी काम वरना अटक सकता है पूरा हफ्ता

(State Bank Holiday/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: May 21, 2026 / 05:49 pm IST
Published Date: May 21, 2026 5:48 pm IST
HIGHLIGHTS
  • SBI में 23 से 28 मई के बीच लंबी छुट्टियों की संभावना।
  • वीकेंड के कारण 23-24 मई को बैंक पहले से बंद।
  • 25-26 मई को कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल।

नई दिल्ली: State Bank Holiday: अगर आपका कोई जरूरी काम स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में है तो उसे जल्दी से पूरा कर लें। क्योंकि 23 मई से 28 मई 2026 के बीच बैंक की शाखाएं कई दिनों तक बंद रह सकती है। इसकी वजह वीकेंड, प्रस्तावित कर्मचारियों की हड़ताल और बकरीद की छुट्टियां है। इस दौरान बैंकिंग कामकाज प्रभावित हो सकता है।

वीकेंड की वजह से पहले दो दिन बंद

23 मई शनिवार और 24 मई रविवार होने के कारण देशभर में SBI शाखाएं बंद रहेंगी। यह सामान्य साप्ताहिक अवकाश होता है। जिसमें बैंकिंग सेवाएं ऑफलाइन उपलब्ध नहीं होतीं। हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार के साथ रविवार को बैंक बंद रहते हैं। जिससे ग्राहकों को पहले ही दो दिन की दिक्कत हो सकती है।

25-26 मई को संभावित बैंक हड़ताल

इसके बाद 25 और 26 मई को SBI स्टाफ फेडरेशन ने दो दिन की हड़ताल का प्रस्ताव दिया है। कर्मचारियों की मांगों में नई भर्ती, NPS फंड मैनेजर चुनने का विकल्प और अन्य सेवा शर्तों में सुधार शामिल हैं। साथ ही आउटसोर्सिंग और प्रमोशन पॉलिसी जैसे मुद्दों पर भी कर्मचारी नाराज बताए जा रहे हैं। अगर हड़ताल होती है तो इन दो दिनों में बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हो सकती हैं।

बकरीद के कारण छुट्टी

इसके बाद 27 और 28 मई को बकरीद (ईद-उल-अजहा) के चलते कई राज्यों में बैंक बंद रह सकते हैं। RBI के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार अलग-अलग राज्यों में छुट्टियां अलग-अलग तारीखों पर लागू होंगी। कुछ जगहों पर 27 मई और कुछ में 28 मई को बैंक बंद रहेंगे। जबकि जम्मू-कश्मीर में दोनों दिन अवकाश रहने की संभावना है।

डिजिटल सेवाएं रहेंगी चालू

हालांकि शाखाएं बंद रहेंगी लेकिन ग्राहकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। इस दौरान SBI की इंटरनेट बैंकिंग, UPI, मोबाइल बैंकिंग और ATM सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहेंगी। ग्राहक पैसे ट्रांसफर, बिल भुगतान और कैश निकासी जैसे काम आसानी से डिजिटल माध्यम से कर सकेंगे।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।