Burhan Hamza Killed: पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड एनकाउंटर में ढेर, अज्ञात हमलावर ने ऐसे उतारा मौत के घाट, कई बड़ी वारदातों में था शामिल
Burhan Hamza Killed: पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड एनकाउंटर में ढेर, अज्ञात हमलावर ने ऐसे उतारा मौत के घाट, इन बड़ी वारदातों में था शामिल
Burhan Hamza Killed/Image Credit: Social Media
- मोस्ट वांटेड आतंकी अरजमंद गुलजार की गोली मारकर हत्या
- पाकिस्तान से चला रहा था भर्ती, फंडिंग और हथियार सप्लाई नेटवर्क
- गृह मंत्रालय ने 2022 में घोषित किया था आतंकवादी
Burhan Hamza Killed: जम्मू-कश्मीर में नक्सली संगठन को बड़ा झटका लगा है, पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद में अज्ञात हमलावरों ने मोस्ट वांटेड आतंकी कमांडर अरजमंद गुलजार उर्फ बुरहान हमजा की गोली मारकर हत्या कर दी। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक वह लंबे समय से भारत विरोधी आतंकी गतिविधियों में शामिल था।
करीब 7 साल पहले ली थी ट्रेनिंग
बताया जा रहा है कि, अरजमंद गुलजार (Burhan Hamza Killed) मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के रत्नीपोरा इलाके का रहने वाला था। करीब 7 साल पहले ही उसने आतंकी संगठन अल-बद्र जॉइन कर लिया था। बाद में संगठन का ऑपरेशनल कमांडर बन गया और पाकिस्तान से बैठकर कश्मीर में आतंकियों की भर्ती, फंडिंग और हथियारों की सप्लाई का नेटवर्क चलाने लगा।
2022 में आतंकवादी घोषित
भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने वर्ष 2022 में बुरहान हमजा (Burhan Hamza Killed) को आतंकवादी घोषित किया था। मंत्रालय के अनुसार वह पुलवामा और दक्षिण कश्मीर में आतंक फैलाने, युवाओं को आतंकी संगठनों में भर्ती कराने और आतंकवाद के लिए आर्थिक सहायता जुटाने का मास्टर माइंड था।
पुलवामा से आतंकी नेटवर्क का कनेक्शन
पुलवामा आतंकी गतिविधियों का केंद्र रहा है। जिनमें बुरहान वानी का नाम भी शामिल रहा। हमजा बुरहान साल 2020 में पुलवामा में सीआरपीएफ पर हुए ग्रेनेड अटैक का मास्टरमाइंड था। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, अरजमंद गुलजार का नेटवर्क पुलवामा, शोपियां और अवंतीपोरा क्षेत्रों में सक्रिय था। गुलजार (Burhan Hamza Killed) को डिजिटल कट्टरपंथ मॉडल का हिस्सा माना जाता है, जिसमें सोशल मीडिया और स्थानीय नेटवर्क के जरिए युवाओं को हथियार उठाने के लिए उकसाया जाता था।
ये भी पढ़ें
- DA Hike in UP: लाखों कर्मचारियों की हुई मौज, सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, अब इस महीने से बढ़कर आएगी सैलरी!
- Korba Rape Case: पति से विवाद के बाद घर से निकली थी पत्नी, फिर दोस्त ने मदद के बहाने रची बड़ी साजिश, जंगल में ले जाकर किया बड़ा कांड, सुनकर कांप उठेंगे आप
- Sex Racket Busted: होटल में हो रहा था बड़ा खेल, पुलिस के पहुंंचते ही मचा हड़कंप, अंदर का नजारा देख दंग रह गए अफसर
- Indore Honey Trap Gang: शराब कारोबारी के साथ खेला जा रहा था बड़ा खेल, क्राइम ब्रांच की टीम ने एक और आरोपी को दबोचा, हो सकते हैं कई बड़े खुलासे
- Papaya Benefits for Health: नाश्ते में रोजना शामिल करें ये फल, मिलेंगे कई गजब के फायदे, सेहत की कई परेशानियां हो जाएंगी दूर
- Accident in Raipur Airport Today: रायपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, एक की मौत, घटना का लाइव नजारा देखने के बाद यात्रियों में मची अफरातफरी

Facebook


