मंदिरों के विकास, जीर्णोद्धार के लिए 161 करोड़ रुपये का आवंटन : मंत्री जोराराम कुमावत

मंदिरों के विकास, जीर्णोद्धार के लिए 161 करोड़ रुपये का आवंटन : मंत्री जोराराम कुमावत

मंदिरों के विकास, जीर्णोद्धार के लिए 161 करोड़ रुपये का आवंटन : मंत्री जोराराम कुमावत
Modified Date: March 4, 2025 / 04:08 pm IST
Published Date: March 4, 2025 4:08 pm IST

जयपुर, चार मार्च (भाषा) राजस्थान के देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने मंगलवार को विधानसभा को बताया कि देवस्थान विभाग के अधीन मंदिरों के विकास एवं जीर्णोद्धार के लिए वित्त वर्ष 2025-26 के बजट में 161 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।

कुमावत विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि देवस्थान विभाग के अधीन कुल 593 मंदिर हैं, जिनमें से 552 राजस्थान में और 41 अन्य राज्यों में स्थित हैं।

कुमावत के अनुसार, देवस्थान विभाग की व्यवस्थाओं के सुचारू क्रियान्वयन के लिए पूरे राज्य में 12 अतिरिक्त आयुक्त विभिन्न स्थानों पर कार्यरत हैं।

उन्होंने आश्वस्त किया कि जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र में देवस्थान विभाग की ओर से प्रबंधित एवं नियंत्रित बलदेव जी महाराज मंदिर, बृजनंदन मंदिर और शक्करगढ़ मंदिर में जीर्णोद्धार एवं विकास कार्य करवाए जाएंगे।

भाषा

पृथ्वी पारुल

पारुल


लेखक के बारे में