दिल्ली के उत्तम नगर में 20 लाख रुपये की लूट

दिल्ली के उत्तम नगर में 20 लाख रुपये की लूट

दिल्ली के उत्तम नगर में 20 लाख रुपये की लूट
Modified Date: September 11, 2026 / 12:56 am IST
Published Date: September 11, 2026 12:56 am IST

नयी दिल्ली, 10 सितंबर (भाषा) पश्चिम दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में स्कूटी सवार दो हथियारबंद बदमाशों ने एक व्यापारी के कर्मचारी पर पिस्तौल तानकर उससे कथित तौर पर 20 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार शाम हरि नगर घंटा घर के पास उस समय हुई, जब सत्येंद्र नाम का कर्मचारी भुगतान करने के लिए बैग में नकदी लेकर जा रहा था।

पुलिस के अनुसार, सत्येंद्र ऑटो रिक्शा से 20 लाख रुपये लेकर जा रहा था। जब वाहन सीडी ब्लॉक के पास रुका, तो स्कूटी सवार दो लोग उसके पास पहुंचे।

पुलिस ने बताया कि स्कूटी पर पीछे बैठे शख्स ने सत्येंद्र के सिर पर पिस्तौल तान दी और नकदी से भरा बैग छीन लिया।

पुलिस ने कहा कि आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए टीम गठित की गई हैं।

पुलिस घटनास्थल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है तथा संदिग्धों द्वारा इस्तेमाल किए गए संभावित रास्तों की जांच कर रही है।

भाषा सुमित देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में