जयपुर मेट्रो के विस्तार के लिए 204.81 करोड़ रूपए स्वीकृत

जयपुर मेट्रो के विस्तार के लिए 204.81 करोड़ रूपए स्वीकृत

जयपुर मेट्रो के विस्तार के लिए 204.81 करोड़ रूपए स्वीकृत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: October 29, 2022 7:04 pm IST

जयपुर, 29 अक्टूबर (भाषा) राजस्थान सरकार ने जयपुर मेट्रो के विस्तार के लिए 204.81 करोड़ रूपए मंजूर किए हैं जिससे मानसरोवर से अजमेर रोड चौराहे तक निर्माण कार्य होगा।

एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुरवासियों के लिए मेट्रो सुविधा को और अधिक सुलभ बनाने की दिशा में जयपुर मेट्रो के फेज-1-डी (मानसरोवर से अजमेर रोड चौराहा) के निर्माण के लिए 204.81 करोड़ रूपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

उल्लेखनीय है कि गहलोत ने बजट वर्ष 2022-23 में जयपुर मेट्रो का विस्तार करते हुए बड़ी चौपड़ से दिल्ली-आगरा हाइवे पर ट्रांसपोर्ट नगर को (फेज-1-सी) एवं मानसरोवर से अजमेर रोड चौराहा (फेज-1-डी) को मेट्रो द्वारा जोड़ने की घोषणा की थी।

इस समय मेट्रो जयपुर के मानसरोवर से बड़ी चौपड़ तक चलती है।

भाषा पृथ्वी रंजन

रंजन


लेखक के बारे में