गुजरात: कच्छ में 25-26 दिसंबर को होने वाली आरएसएस की बैठक में शामिल होंगे भागवत

Ads

गुजरात: कच्छ में 25-26 दिसंबर को होने वाली आरएसएस की बैठक में शामिल होंगे भागवत

  •  
  • Publish Date - December 23, 2022 / 10:57 PM IST,
    Updated On - December 23, 2022 / 10:57 PM IST

अहमदाबाद, 23 दिसंबर (भाषा) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत 25 और 26 दिसंबर को गुजरात में संगठन के सौराष्ट्र क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होंगे और उनका क्षेत्र में अपना आधार बढ़ाने के बारे में मार्गदर्शन करेंगे।

आरएसएस के एक पदाधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि कच्छ जिले के अंजार शहर में होने वाली बैठक में सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्रों के लगभग 300 आरएसएस कार्यकर्ता शामिल होंगे और इस दौरान राज्य के प्रत्येक गांव में शाखाएं स्थापित करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘आरएसएस 2025 में 100 साल पूरे करने जा रहा है, जिसके मद्देनजर प्रत्येक गांव में शाखा स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। हम अपनी शाखाओं के माध्यम से सभी शहरों और कस्बों में पहुंच बनाने की भी योजना बना रहे हैं।’’

भाषा शफीक अमित

अमित