आरएसएस प्रमुख ब्यास में राधा स्वामी सत्संग स्थल गये

आरएसएस प्रमुख ब्यास में राधा स्वामी सत्संग स्थल गये

आरएसएस प्रमुख ब्यास में राधा स्वामी सत्संग स्थल गये
Modified Date: December 9, 2023 / 12:15 am IST
Published Date: December 9, 2023 12:15 am IST

अमृतसर, आठ दिसंबर (भाषा) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत शुक्रवार को यहां ब्यास में राधा स्वामी सत्संग स्थल गये और संप्रदाय प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात की।

सूत्रों ने बताया कि भागवत आरएसएस के कुछ नेताओं के साथ दोपहर में अमृतसर से लगभग 45 किलोमीटर दूर ब्यास पहुंचे।

उन्होंने बताया कि आरएसएस प्रमुख के दौरे के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

सूत्रों ने कहा कि ब्यास में राधा स्वामी संप्रदाय के मुख्यालय पहुंचने के बाद, आरएसएस प्रमुख ने ढिल्लों के साथ एक घंटे तक बैठक की।

उन्होंने बताया कि ब्यास में राधा स्वामी सत्संग में जाने से पहले, आरएसएस प्रमुख दो दिन के लिए जालंधर में थे, जहां उन्होंने आरएसएस के कई पदाधिकारियों से मुलाकात की थी।

भाषा देवेंद्र नोमान

नोमान


लेखक के बारे में