Ruchika Singh FIR News: ‘अपशब्द कहने पर आपराधिक केस नहीं बनता’… रुचिका सिंह के समर्थन में बोले CJP नेता, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
Ruchika Singh FIR News: 'अपशब्द कहने पर आपराधिक केस नहीं बनता'... रुचिका सिंह के समर्थन में बोले CJP नेता, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
Ruchika Singh FIR News: 'अपशब्द कहने पर आपराधिक केस नहीं बनता'... रुचिका सिंह के समर्थन में बोले CJP नेता, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल /image: Social Media
- जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान कथित टिप्पणी पर रुचिका सिंह के खिलाफ जीरो FIR दर्ज
- CJP प्रवक्ता सौरव दास ने कार्रवाई का विरोध करते हुए युवती के समर्थन में बयान दिया
- मामले की आगे की जांच के लिए केस दिल्ली पुलिस को ट्रांसफर किया गया
नोएडा। Ruchika Singh FIR News: दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बैनर तले हुए छात्रों के प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कथित रूप से अभद्र टिप्पणी करने वाली एक रुचिका सिंह के खिलाफ नोएडा के एक्सप्रेसवे थाने में मामला दर्ज किया गया है। वहीं, इस मामले में अब CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास की प्रतिक्रिया सामने आई है।
सौरव ने अपने सोशल मीडिया X पर लिखा कि- रुचिका सिंह के ख़िलाफ़ आपराधिक तंत्र का गलत इस्तेमाल मंज़ूर नहीं है। अपशब्द कहने पर आपराधिक केस नहीं बनता। लोकसभा के 50% सांसदों पर आपराधिक केस हैं, जिनमें से लगभग 100 बीजेपी के हैं। पुलिस को अपनी ऊर्जा उन पर लगानी चाहिए, न कि 25 साल की लड़की पर! युवाओं को परेशान करना तुरंत बंद होना चाहिए!
The misuse of criminal machinery against Ruchika Singh is unacceptable. Profanity does not attract criminal case. 50% of Lok Sabha MPs have criminal cases against them, close to 100 MPs in the BJP. The Police can focus their energy towards them, not a 25-year old! Harassment of…
— Saurav Das (@SauravDassss) July 31, 2026
पुलिस के अनुसार, गाजियाबाद के वसुंधरा निवासी अधिवक्ता स्मृति सिंह की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 352, 353(1) और 356(1) के तहत जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला आगे की जांच के लिए दिल्ली पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया है, क्योंकि कथित घटना दिल्ली में हुई थी।
जानें पूरा मामला?
Ruchika Singh FIR News शिकायतकर्ता स्मृति सिंह ने आरोप लगाया कि 23 जुलाई को उनके संज्ञान में आया कि जंतर-मंतर पर आयोजित एक प्रदर्शन के दौरान एक युवती ने सार्वजनिक रूप से भारत के प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इससे संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंची और लोक शांति भंग होने की आशंका उत्पन्न हुई।
कौन हैं रुचिका सिंह? (Who is Ruchika Singh)
Ruchika Singh FIR News पुलिस के अनुसार, शिकायत में युवती की पहचान नोएडा के सेक्टर-168 स्थित लोटस जिंग सोसाइटी निवासी रुचिका सिंह के रूप में की गई है। थाना एक्सप्रेसवे के प्रभारी निरीक्षक अमित खारी ने बताया कि जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले को विवेचना के लिए दिल्ली पुलिस को भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, युवती मूल रूप से हरियाणा के फरीदाबाद जिले के ऊंचागांव की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि वह एक ब्यूटी पार्लर संचालित करती है और उसने इसी वर्ष जनवरी में नोएडा में एक फ्लैट खरीदा था। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच दिल्ली पुलिस करेगी।
ये भी पढ़ें
- MP Lokayukta Trap Today: रिश्वतखोर रोजगार सहायक गिरफ्तार, पीएम आवास की किस्त के लिए मांगी थी रिश्वत, इतने हजार लेते ही लोकायुक्त ने रंगे हाथ दबोचा
- Chhattisgarh Labour Beneficiary Payment: आज भर जाएगी श्रमिकों की झोली, सीएम साय करेंगे इतने करोड़ रुपये ट्रांसफर
- Pakistan Coal Mine Blast News: कोयला खदान में भीषण विस्फोट, एक साथ 32 मजदूरों की मौत, कई अब भी मलबे में फंसे

Facebook


