यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में भारत के प्रयासों का स्वागत करेगा रूस : पेस्कोव
यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में भारत के प्रयासों का स्वागत करेगा रूस : पेस्कोव
नयी दिल्ली, आठ सितंबर (भाषा) रूस ने मंगलवार को कहा कि वह यूक्रेन संघर्ष को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने के भारत के किसी भी प्रयास का स्वागत करेगा और इस विवाद को खत्म करने के तौर-तरीकों पर मॉस्को और नयी दिल्ली की राय एक जैसी है।
रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने यह भी कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार को यहां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।
मॉस्को से डिजिटल माध्यम से प्रेस वार्ता के दौरान पेस्कोव ने कहा, ‘‘हम यूक्रेन संकट पर भारत का रुख जानते हैं और काफी हद तक यह हमारे अपने रुख से मेल खाता है। हम चाहते हैं कि यूक्रेन संकट का समाधान शांतिपूर्ण तरीकों से हो।
रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत शुल्क (टैरिफ) लगाने के अमेरिका के प्रस्तावित कदम पर उन्होंने कहा कि यह ‘‘गैर-कानूनी और अस्वीकार्य’’ है।
रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने यह भी कहा कि रूस भारत के साथ नये परमाणु संयंत्र स्थापित करने पर वार्ता का इंतजार कर रहा है।
उन्होंने कहा कि भारत को सुखोई-57 विमान बेचना भी एजेंडे में शामिल है।
अठारहवां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन यहां भारत मंडपम में 11 से 13 सितंबर तक आयोजित होने वाला है।
भाषा सुभाष दिलीप
दिलीप

Facebook


