नई दिल्ली।सार्क देशो के लिए आयोजित बैठक में सुषमा स्वराज गई हुई हैं। इस दौरान अमेरिका के न्यूयॉर्क में आयोजित बैठक में भारत-पाकिस्तान के बीच खटास साफ देखने मिली। ज्ञात हो कि बैठक में भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और पाकिस्तान के विदेश मंत्री महमूद कुरैशी के बीच किसी भी तरह की बातचीत नहीं हुई।
Regional cooperation can only be successful if it meets the expectations of the people. The world is moving ahead to become more integrated & connected where movement of goods and people is becoming easier with each passing day: EAM at SAARC Council of Foreign Ministers meeting pic.twitter.com/sp74XC7UoJ
— ANI (@ANI) September 27, 2018
इतना ही नहीं जिस दौरान पाकिस्तान के विदेश मंत्री महमूद कुरैशी अपना संबोधन पढ़ रहे थे उस दौरान सुषमा स्वराज अपने अन्य कार्य में व्यस्त होने के कारण वहां से निकल गई। इन सब में ख़ास बात यह थी कि सार्क सम्मेलन से सुषमा उस वक्त निकलीं जब पाकिस्तान के विदेश मंत्री का भाषण होने वाला था। जिसे लेकर पाकिस्तान ने बहुत अधिक नाराजगी जाहिर कि और अपने संबोधन के दौरान कहा कि सार्क की उन्नति में अगर कोई बाधक बन रहा है तो वो एक देश है।
An environment of peace & security is essential for regional cooperation to
progress & achieve economic development & prosperity of our people.
The number of threats & incidents that endanger South Asia are on the rise, says EAM at SAARC Foreign Ministers meeting: Sources pic.twitter.com/lv2h5iJH2I— ANI (@ANI) September 27, 2018
दरअसल, सुषमा स्वराज ने अपने बयान में आतंकवाद के ख़ात्मे के लिए साथ काम करने की बात पर ज़ोर दिया. सुषमा ने सार्क मीटिंग के दौरान अपने बयान में पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे लोगों के आर्थिक विकास, प्रगति और क्षेत्रीय सहयोग के लिए शांति और सुरक्षा का माहौल बेहद ज़रूरी है. हमारे क्षेत्र और विश्वभर में शांति और स्थिरता के लिए आतंकवाद इकलौता सबसे बड़ा ख़तरा है. यह ज़रूरी है कि हम आतंकवाद के हर स्वरूप को ख़त्म करने के लिए काम करें और सहयोग का माहौल पैदा करे।
There were no talks between us. She (EAM) left mid way, maybe she wasn’t feeling well. I listened to her statement. She talked of regional cooperation. How is regional cooperation possible, when everybody is ready to sit & talk & you’re blocking that?: Pakistan Foreign Minister pic.twitter.com/8zruimZp2q
— ANI (@ANI) September 27, 2018
वेब डेस्क IBC24