सबा पटौदी ने करीना कपूर खान की गर्भावस्था को लेकर जारी अफवाहों को खारिज किया

Ads

सबा पटौदी ने करीना कपूर खान की गर्भावस्था को लेकर जारी अफवाहों को खारिज किया

  •  
  • Publish Date - August 22, 2026 / 08:23 PM IST,
    Updated On - August 22, 2026 / 08:23 PM IST

नयी दिल्ली, 22 अगस्त (भाषा) अभिनेत्री करीना कपूर खान की गर्भावस्था को लेकर जारी अफवाहों को उनकी ननद और आभूषण डिजाइनर सबा पटौदी ने खारिज कर दिया है।

उन्होंने लोगों से उनकी निजता का सम्मान करने और ‘‘बेतुके कयास लगाना बंद करने’’ की अपील की।

हाल में सोशल मीडिया पर अभिनेत्री का एक वीडियो सामने आया है, जिसके बाद उनके दोबारा गर्भवती होने को लेकर अटकलें लगाई जाने लगी।

अपनी ‘इंस्टाग्राम स्टोरी’ पर वीडियो की तस्वीर साझा करते हुए पटौदी ने कहा कि इसे ‘गलत एंगल’ से रिकॉर्ड किया गया था।

उन्होंने लिखा, ‘ ‘गलत एंगल’… या फिर ‘बैड हेयर डे’! लोग इतनी बड़ी अटकलें कैसे लगा सकते हैं! वह हवाई अड्डे से एकदम स्टाइलिश और शानदार अंदाज में निकलीं और आज जिम से निकली है! बस इतनी सी बात है।’

भाषा

शुभम देवेंद्र

देवेंद्र