सद्गुरु ने प्रत्याशियों से कर्नाटक की मिट्टी को उपजाऊ बनाने की अपील की

सद्गुरु ने प्रत्याशियों से कर्नाटक की मिट्टी को उपजाऊ बनाने की अपील की

सद्गुरु ने प्रत्याशियों से कर्नाटक की मिट्टी को उपजाऊ बनाने की अपील की
Modified Date: May 6, 2023 / 11:40 pm IST
Published Date: May 6, 2023 11:40 pm IST

बेंगलुरु, छह मई (भाषा) कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आध्यात्मिक नेता सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने उम्मीदवारों से राज्य की मिट्टी को उपजाऊ बनाने पर विशेष ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया।

ईशा फाउंडेशन के संस्थापक ने कहा, ‘‘आप सभी से मेरी अपील है कि कर्नाटक के लिए चाहे आपकी जो भी नीतियां हो लेकिन ‘‘कन्नड़ नाडू की मिट्टी’’ को बचाना आपका बुनियादी मिशन होना चाहिए।’’

सद्गुरु ने कहा, ‘‘यह कर्नाटक के किसानों की इकलौती मांग है – ‘कन्नड़ नाडू’ की मिट्टी को उपजाऊ बनाना। किसानों तथा राज्य की समृद्धि के लिए यह एकमात्र रास्ता है।’’

भाषा गोला देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में