Salary Hike Latest News: रक्षाबंधन से पहले सैलरी में बढ़ोतरी का ऐलान, अब हर महीने खाते में आएंगे इतने रुपए, त्योहारी सीजन में इन कर्मचारियों को मिला तोहफा

Ads

रक्षाबंधन से पहले सैलरी में बढ़ोतरी का ऐलान, अब हर महीने खाते में आएंगे इतने रुपए, Salary Hike Announced Before Rakshabandhan

  •  
  • Publish Date - August 25, 2026 / 04:34 PM IST,
    Updated On - August 25, 2026 / 04:57 PM IST

Salary Hike Announced Before Rakshabandhan. Image Source- IBC24

चंडीगढ़: Salary Hike Announced Before Rakshabandhan हरियाणा सरकार ने सफाई कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने उनके वेतन और नौकरी की सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्था में बदलाव किया है। (Haryana sanitation workers basic salary hike) मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक फिलहाल सफाई कर्मचारियों को कुल 20,590 रुपये प्रति माह मिलते हैं। इसमें 19,000 रुपये मूल वेतन और 1,590 रुपये भत्ते शामिल हैं।

1,590 रुपये का मौजूदा भत्ता रहेगी जारी

Salary Hike Announced Before Rakshabandhan सरकार की नई व्यवस्था के तहत नौकरी की सुरक्षा का प्रावधान लागू होने के बाद कर्मचारियों का कुल मासिक भुगतान बढ़कर 22,590 रुपये हो जाएगा। इसमें मूल वेतन को बढ़ाकर 21,000 रुपये किया जाएगा, जबकि 1,590 रुपये का मौजूदा भत्ता जारी रहेगा। इसके अलावा नौकरी की सुरक्षा पाने वाले कर्मचारियों को हर साल वेतन वृद्धि का भी लाभ मिलेगा।

नई वेतन वृद्धि का भी मिलेगा फायदा

सरकार का यह फैसला सफाई कर्मचारियों के लिए चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच आया है। सफाई कर्मचारी 6 अगस्त से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। (Haryana sanitation workers basic salary hike) सरकार की ओर से लागू की जाने वाली नई व्यवस्था के बाद कर्मचारियों को नियमित वेतन वृद्धि का भी लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें