300 Unit Free Electricity Scheme on Raksha Bandhan: 300 यूनिट फ्री बिजली...महिलाओं को अब हर महीने 1500 रुपए, रक्षाबंधन पर सबसे बड़ी सौगात, खुद यहां के सीएम ने किया ऐलान / Image: AI Generated
धर्मशाला: 300 Unit Free Electricity Scheme on Raksha Bandhan रक्षाबंधन से पहले सौगातों का दौर शुरू हो चुका है। जहां कई राज्यों की सरकारों ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को फ्री बस सेवा देने का ऐलान किया है तो वहीं हिमाचल प्रदेश की सरकार ने ऐसी घोषणा कर दी है कि खुशी से झूम उठेंगे। दरअसल प्रदेश सरकार ने एक नई ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ योजना लॉन्च करने की घोषणा की है। इस योजना के तहत गरीब परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली और महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
300 Unit Free Electricity Scheme on Raksha Bandhan मिली जानकारी के अनुसार सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को विधानसभा में स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा के दौरान कहा कि सरकार 2 अक्तूबर को इस योजना को शुरू करेगी। योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक राहत देने का प्रयास किया जाएगा। सरकार की ओर से योजना में पात्र परिवारों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली और पात्र महिलाओं को 1,500 रुपए की सहायता देने की बात कही गई है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा कि सरकार का ध्यान आम परिवारों को राहत देने के साथ प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर भी है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में 300 डॉक्टरों के पद भरे जाएंगे। मेडिकल कॉलेजों में नर्सों के सभी रिक्त पदों को दिसंबर से मार्च के बीच चरणबद्ध तरीके से भरने का लक्ष्य रखा गया है।
सीएम सुक्खू ने कहा कि आईजीएमसी, चमियाना और टांडा मेडिकल कॉलेजों को देश के बेहतर चिकित्सा संस्थानों में शामिल करने के लिए आधुनिक मशीनरी और उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। सरकार स्वास्थ्य संस्थानों में सुविधाओं को बढ़ाने पर काम कर रही है। विधानसभा में चर्चा के दौरान हिमकेयर योजना में कथित अनियमितताओं का मुद्दा भी उठा। मुख्यमंत्री ने विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि हिमकेयर की जांच भाजपा की ओर से लगाए गए आरोपों के आधार पर ही करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की चार्जशीट में सुधीर, हर्ष और राणा समेत कई लोगों पर आरोप लगाए गए थे। अब उन्हीं आरोपों की जांच की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसी को बचाने वाली नहीं है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कथित अनियमितताओं का उदाहरण देते हुए कहा कि जांच में ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां चार पुरुषों के बच्चेदानी के ऑपरेशन के बिल बनाए गए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में जिम्मेदारी तय की जाएगी। सुक्खू ने अपने राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कहा कि कई लोगों ने उनके लिए गड्ढे और खाइयां खोदीं, फिर भी वह संघर्ष करते हुए मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार दबाव में नहीं आएगी और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगी।