BHU Hospital Waterlogging Viral Video: बारिश ने अस्पताल को बना दिया तालाब! कमर तक पानी में खड़े होकर इलाज का इंतजार करते मरीज, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Ads

BHU Hospital Waterlogging Viral Video: बारिश ने अस्पताल को बना दिया तालाब! कमर तक पानी में खड़े होकर इलाज का इंतजार करते मरीज, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

  •  
  • Publish Date - August 25, 2026 / 02:59 PM IST,
    Updated On - August 25, 2026 / 03:00 PM IST

BHU Hospital Waterlogging Viral Video: बारिश ने अस्पताल को बना दिया तालाब! कमर तक पानी में खड़े होकर इलाज का इंतजार करते मरीज, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल /image: X

HIGHLIGHTS
  • वाराणसी के BHU अस्पताल परिसर में भारी जलभराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • मरीज और उनके परिजन पानी से होकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचते दिखाई दिए
  • वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रबंधन और जल निकासी व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं

वाराणसी। BHU Hospital Waterlogging Viral Video: देश के कई राज्यों में इन दिनों भारी बारिश ने तबाही मचाकर रख दिया है, जाए असम की तो यहां बाढ़ और भूस्खलन से कई लोगों की मौत हो चुकी है, कई इलाकों में भी भी बाढ़ जैसे हालात है, वहीं यूपी में भी पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश ने जन जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है, कई नदी नाले उफान पर है, तो कहीं सड़कें ही गायब है। इसी बीच वाराणसी के बनारस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां मरीज और उनके परिजन मेडिकल कॉलेज (BHU Hospital Flooding) में इलाज के लिए घुटने तक पानी में लाइन लगाकर खड़े होने को मजबूर हैं।

वीडियो जमकर हो रहा वायरल (Varanasi Rain Viral Video)

ये वायरल वीडियो बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (Banaras Hindu University Hospital) के अंदर अस्पताल कैंपस का है, जहां बारिश का पानी कमर तक पहुंच गया है। अस्पताल में मरीज़ों को कमर-तोड़ पानी के बीच इलाज के लिए पहुंचना पड़ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग कमर तक भरे पानी पार कर अस्पताल आते दिख रहे है। ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि इसका जिम्मेदार है। अस्पताल प्रबंधन या फिर प्रशासन? अब देखने वाली बात होगी कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है।

 

 

Viral Video Uttar Pradesh इधर इस वीडियो के सामने आने के बाद UP कांफ्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है, कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया X पर वीडियो शेयर किया है। जिसमें लिखा है कि-

BHU Hospital Waterlogging Viral Video बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के अस्पताल परिसर में जलभराव…. दावे स्मार्ट सिटी और विकास के बड़े-बड़े विज्ञापनों के होते हैं, लेकिन ज़मीनी हक़ीक़त यह है कि देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में शुमार BHU के अस्पताल परिसर में मरीज़ों को कमर-तोड़ पानी के बीच तैरकर इलाज के लिए पहुंचना पड़ रहा है। भगवान विश्वनाथ की नगरी में बीमारों की इस बेबसी और लाचारी का ज़िम्मेदार कौन है? क्या ‘डबल इंजन’ सरकार के पास इस बात का कोई जवाब है कि जनता के टैक्स का पैसा महलों जैसी इमारतों पर तो खर्च हो रहा है, मगर एक मामूली बारिश भी इस व्यवस्था की पोल खोलने के लिए काफ़ी है? स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर यह वीभत्स मज़ाक अब और सहन नहीं किया जा सकता!

 

ये भी पढ़ें

वायरल वीडियो कहां का बताया जा रहा है?

वायरल वीडियो वाराणसी स्थित बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी यानी BHU के अस्पताल परिसर का बताया जा रहा है।

अस्पताल परिसर में जलभराव क्यों हुआ?

लगातार हो रही भारी बारिश के कारण परिसर में पानी भरने की स्थिति बताई जा रही है।

क्या जलभराव से मरीजों को परेशानी हुई?

वीडियो में मरीजों और उनके परिजनों को पानी के बीच से अस्पताल पहुंचते देखा जा सकता है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।

क्या प्रशासन या अस्पताल प्रबंधन ने कोई कार्रवाई की है?

उपलब्ध जानकारी में इस संबंध में किसी कार्रवाई का स्पष्ट विवरण सामने नहीं आया है।