सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ अप्रैल 2026 में रिलीज होगी
सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ अप्रैल 2026 में रिलीज होगी
नयी दिल्ली, 27 दिसंबर (भाषा) बॉलीवुड स्टार सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ 17 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म निर्माताओं ने शनिवार को अभिनेता के 60वें जन्मदिन के अवसर पर यह घोषणा की।
यह फिल्म भारत और चीन के बीच 2020 में हुए गलवान घाटी युद्ध पर आधारित है और इसका निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है।
फिल्म निर्माताओं ने फिल्म का टीजर जारी कर यह खबर साझा की, जिसमें अभिनेता को भारतीय सेना के एक अधिकारी की भूमिका में दिखाया गया है।
सलमान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी टीजर अपलोड किया।
सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले निर्मित इस फिल्म में सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह भी नजर आएंगी।
सलमान ने जुलाई में ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा था कि ‘बैटल ऑफ गलवान’ उनके करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण फिल्मों में से एक है।
उन्होंने कहा, ‘‘यह शारीरिक रूप से बेहद चुनौतीपूर्ण है। हर साल, हर महीने, हर दिन यह और भी कठिन होती जा रही है। अब मुझे प्रशिक्षण के लिए ज़्यादा समय देना पड़ता है। पहले मैं एक-दो हफ़्ते में ही प्रशिक्षण पूरा कर लेता था, अब मैं दौड़ता हूं, मुक्के मारता हूं और ये सब करता हूं।’’
सलमान ने कहा, ‘‘उदाहरण के लिए ‘सिकंदर’ में एक्शन अलग था, किरदार अलग था लेकिन यह शारीरिक रूप से बेहद चुनौतीपूर्ण है। इसके अलावा, लद्दाख में, ऊंचाई वाले इलाकों में और ठंड में शूटिंग करना भी एक अलग चुनौती है।’’
उनकी पिछली फिल्म ‘सिकंदर’ थी, जो मार्च में रिलीज हुई थी।
भाषा
राखी नेत्रपाल
नेत्रपाल
लेखक के बारे में
Web Title: सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ अप्रैल 2026 में रिलीज होगी

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pmजम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
30 Sept 2026 | 5:21 pm