‘सरके चुनर’ गीत से जुड़े विवाद को लेकर संजय दत्त राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष पेश हुए

Ads

‘सरके चुनर’ गीत से जुड़े विवाद को लेकर संजय दत्त राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष पेश हुए

  •  
  • Publish Date - April 27, 2026 / 05:34 PM IST,
    Updated On - April 27, 2026 / 05:34 PM IST

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल (भाषा) अभिनेता संजय दत्त अपनी फिल्म ‘केडी: द डेविल’ के गीत ‘‘सरके चुनर’’ को लेकर हुए विवाद के सिलसिले में सोमवार को यहां राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष पेश हुए।

यह सुनवाई इस गीत को लेकर शिकायतों से संबंधित है, जिसके (गीत के) बोल की आलोचना हुई है।

दत्त, आयोग द्वारा शुरू की गई जांच के तहत सुनवाई में शामिल हुए।

सोशल मीडिया पर रोष पैदा होने के बाद इस गीत को यूट्यूब से संभवत: हटा दिया गया है, हालांकि इसे अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर खूब बजाया और साझा किया गया।

सुनवाई से जुड़े और विवरण की प्रतीक्षा है।

भाषा सुभाष दिलीप

दिलीप