Sant Ram Pal Bail: 11 साल बाद जेल से बाहर आया ये संत, हाईकोर्ट से मिला बेल ऑर्डर, जानें किस मामले में काट रहे थे सजा

Sant Ram Pal Bail: 11 साल बाद जेल से बाहर आया ये संत, हाईकोर्ट से मिला बेल ऑर्डर, जानें किस मामले में काट रहे थे सजा

Sant Ram Pal Bail: 11 साल बाद जेल से बाहर आया ये संत, हाईकोर्ट से मिला बेल ऑर्डर, जानें किस मामले में काट रहे थे सजा

Sant Ram Pal Bail | Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 11, 2026 / 08:11 am IST
Published Date: April 11, 2026 8:03 am IST
HIGHLIGHTS
  • रामपाल को 11 साल बाद जमानत मिली
  • 2014 बरवाला हिंसा मामले में जेल में थे
  • हिसार जेल परिसर में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए

हिसार: Sant Ram Pal Bail साल 2014 के हिंसा के एक मामले में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद विवादित उपदेशक रामपाल शुक्रवार को हरियाणा के हिसार जिले की जेल से 11 वर्ष से अधिक समय बाद बाहर आया। रामपाल के परिवार के सदस्य और वकील उसे लेने के लिए जेल परिसर में मौजूद थे।

Sant Ram Pal Bail पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जेल परिसर के बाहर व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए थे। रामपाल के कई अनुयायी उसकी एक झलक पाने के लिए वहां एकत्र हो गए थे। उच्च न्यायालय ने आठ अप्रैल को रामपाल को जमानत दे दी थी। रामपाल ने हिसार की एक अदालत की ओर से 25 सितंबर 2025 को पारित किए गए विवादित आदेश के खिलाफ अपील दायर की थी, जिसके तहत उसकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी।

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया था कि 2014 में रामपाल ने 900 से अधिक समर्थकों के साथ मिलकर हिसार जिले के बरवाला स्थित सतलोक आश्रम में अपनी गिरफ्तारी का विरोध किया था। अभियोजन पक्ष के अनुसार, बड़ी संख्या में रामपाल के समर्थक इकट्ठा हुए थे, जिनमें से कुछ हथियारबंद थे और रामपाल ने कथित तौर पर महिलाओं और बच्चों को ढाल के रूप में इस्तेमाल किया था, जिसके परिणामस्वरूप हिंसा भड़क उठी थी।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।