Sarke Chunr Teri Sarke Song Controversy || Image- ANI News file
नई दिल्ली: दक्षिण भारतीय फिल्म ‘KD-The Devil’ के नोरा फतेही अभिनीत गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ पर अश्लीलता और महिलाओं के लिए आपत्तिजनक शब्दों के कारण विवाद छिड़ गया है। (Sarke Chunr Teri Sarke Song Controversy) हालांकि केंद्र सरकार ने इसे प्रतिबंधित कर दिया है।
आज इस पूरे मामले पर संसद में सवाल किया गया। इसका जवाब देते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “गीत पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। हमें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के तहत उचित प्रतिबंधों के अनुसार कार्य करना होगा। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पूर्ण नहीं हो सकती, यह समाज और संस्कृति के संदर्भ में होनी चाहिए।”
#WATCH | Speaking in Lok Sabha, on the ban on Bollywood film song ‘Sarke Chunariya’, Union Minister for Information & Broadcasting, Ashwini Vaishnaw says,” A ban has been imposed on the song. We must operate according to the reasonable restrictions under the Freedom of Speech.… pic.twitter.com/TMSBaiLVke
— ANI (@ANI) March 18, 2026
दरअसल इस गाने के बोल रकीब आलम ने लिखे हैं और इसे मंगली ने आवाज दी है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि गाने के बोल न केवल ‘डबल मीनिंग’ हैं, बल्कि बेहद स्पष्ट और अश्लील हैं। नोरा फतेही के एनर्जेटिक डांस स्टेप्स, विशेष रूप से पल्लू गिराने वाले मूव्स, लोगों को नागवार गुजर रहे हैं। (Sarke Chunr Teri Sarke Song Controversy) वहीं, संजय दत्त का ‘खलनायक’ अंदाज भी दर्शकों को लुभाने में नाकाम रहा है। कई यूजर्स ने तो इसकी तुलना भोजपुरी गानों से करते हुए इसे ‘भोजपुरी से भी ज्यादा घटिया’ करार दिया है।
ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल एक्टिविस्ट और एडवोकेट ने सॉन्ग ‘सरके चुनर’ के खिलाफ दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में शिकायच दर्ज कराई थी। उन्होंने गाने से जुड़े सभी लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की थी। शिकायत में आरोप था कि ये गाना सेक्सुअलिटी को प्रमोट करता है. इसके फूहड़ लिरिक्स समाज की गलत छवि पेश करते हैं। गाने को तुरंत सभी प्लेटफॉर्म से हटाने की अपील की गई थी।
मेकर्स ने यूट्यूब से इस गाने के हिंदी वर्जन को हटा लिया है. 16 मार्च 2026 तक ये गाना यूट्यूब पर नजर आ रहा था। लेकिन अब ऑफिशियल गाने को सर्च करने पर ‘कंटेंट उपलब्ध नहीं है’ लिखा हुआ आता है। (Sarke Chunr Teri Sarke Song Controversy) इस पूरे विवाद पर अभी तक फिल्म के मेकर्स, संजय दत्त और नोरा फतेही ने रिएक्ट नहीं किया है। नोरा ने इंस्टा अकाउंट से भी इस गाने के वीडियो को हटा लिया है।
न्यू मेक्सिको में अमेरिकी वायु सेना अड्डे पर गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल
ब्रिटेन: प्रत्यर्पण मामला पुन: खोलने की नीरव मोदी की याचिका पर सुनवाई पूरी
‘पंच कार्ड’ से दो नाम मिटा दिए हैं, अभी और नाम मिटाए जाएंगे: नेतन्याहू
महाराष्ट्र : महात्मा गांधी के बारे में ‘अपमानजनक’ बयानों पर कार्रवाई की मांग
फार्महाउस में मादक पदार्थ की बरामदगी : तेलंगाना के डीजीपी ने एसआईटी का गठन किया
बमबारी बंद होने के बाद ही फ्रांस होर्मुज को सुरक्षित करने में मदद कर सकता है: मैक्रों