दिनदहाड़े गोली मारकर सरपंच को उतारा मौत के घाट, बाइक सवार युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

Ads

दिनदहाड़े गोली मारकर सरपंच को उतारा मौत के घाट, बाइक सवार युवकों ने दिया वारदात को अंजाम! Sarpanch Shot Dead of this Village

  •  
  • Publish Date - April 16, 2023 / 09:01 AM IST,
    Updated On - April 16, 2023 / 09:27 AM IST

Vidisha borewell me giri bacchi

दुमका:  Sarpanch Shot Dead of this Village  झारखंड के दुमका जिले में शनिवार शाम अज्ञात बंदूकधारियों ने 65 वर्षीय एक पंचायत मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Read More: लाडली बहना योजना के आवेदन को लेकर बड़ी खबर, आज बहने नहीं करा सकेंगी KYC, सामने आई ये वजह 

Sarpanch Shot Dead of this Village  जरमुंडी के अनुमंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) शिवेंद्र ने बताया कि सरैयाहाट थाना क्षेत्र के हंसडीहा इलाके में मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने बरहीट पंचायत के मुखिया सुरेश मुर्मू पर गोली चला दी।

Read More: खत्म हुआ अतीक का आतंक, दर्ज थे 100 से ज्यादा FIR, ऐसा रहा राजनीतिक सफर 

एसडीपीओ ने बताया कि घटना के समय वह घर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि मुर्मू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट ले जाया गया, जहां एक चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Read More: अतीक की हत्या के बाद पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू, प्रयागराज में चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं पुलिस के जवान

अधिकारी ने बताया कि हत्या की जांच शुरू कर दी गई है और हत्या के पीछे के कारण का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने हंसडीहा हाई स्कूल के पास सड़क जाम कर दी।

 

 

 

 

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक