कांग्रेस और जनता की सेवा को देखते हुए सतीशन मुख्यमंत्री पद के हकदार थे: थरूर

कांग्रेस और जनता की सेवा को देखते हुए सतीशन मुख्यमंत्री पद के हकदार थे: थरूर

कांग्रेस और जनता की सेवा को देखते हुए सतीशन मुख्यमंत्री पद के हकदार थे: थरूर
Modified Date: May 14, 2026 / 06:23 pm IST
Published Date: May 14, 2026 6:23 pm IST

नयी दिल्ली, 14 मई (भाषा) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने बृहस्पतिवार को केरल के मुख्यमंत्री पद के लिए वी डी सतीशन के चयन की सराहना करते हुए कहा कि उनके दढ़ संकल्प और पार्टी एवं जनता के लिए की गई उनकी वर्षों की सेवा को स्वीकारोक्ति मिली है।

हालिया विधानसभा चुनाव में बड़े पैमाने पर प्रचार करने वाले थरूर ने यह भी कहा कि यह किसी एक व्यक्ति की जीत नहीं, बल्कि ‘‘टीम यूडीएफ’’ के लिए जनादेश है।

थरूर ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘वी.डी. सतीशन जी को कांग्रेस विधायक दल का नेता जाने पर हार्दिक बधाई, यह उनकी दृढ़ संकल्प, दृढ़ विश्वास और हमारी पार्टी और लोगों के लिए वर्षों की समर्पित सेवा की एक उपयुक्त स्वीकारोक्ति है।’

तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सदस्य ने कहा, ‘‘मैंने उनके साथ प्रचार किया और उनकी नियुक्ति से मैं खुश हूं।’’

थरूर ने कहा, ‘‘ हम सभी को यह एहसास है कि जिस जनादेश ने उन्हें पद तक पहुंचाया है, वह एक व्यक्ति की जीत नहीं है, यह टीम यूडीएफ के लिए जनादेश है। यह सुनिश्चित करने में प्रत्येक वरिष्ठ नेता की महत्वपूर्ण भूमिका और जिम्मेदारी है कि यह सरकार केरल के लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरे।’

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘हमारे गठबंधन की ताकत इसकी बहुलता में निहित है, और हम सभी एक ऐसे केरल के निर्माण के लिए मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं जो समृद्ध, न्यायपूर्ण और दूरदर्शी हो।’

भाषा हक हक माधव

माधव


लेखक के बारे में