सतीशन ने केरल के मुख्यमंत्री के रूप में पहली दिल्ली यात्रा के दौरान सोनिया, राहुल से मुलाकात की

सतीशन ने केरल के मुख्यमंत्री के रूप में पहली दिल्ली यात्रा के दौरान सोनिया, राहुल से मुलाकात की

सतीशन ने केरल के मुख्यमंत्री के रूप में पहली दिल्ली यात्रा के दौरान सोनिया, राहुल से मुलाकात की
Modified Date: May 23, 2026 / 03:16 pm IST
Published Date: May 23, 2026 3:16 pm IST

नयी दिल्ली/तिरुवनंतपुरम, 23 मई (भाषा) वी. डी. सतीशन ने केरल के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभालने के बाद दिल्ली की अपनी पहली यात्रा के दौरान सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे सहित कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से शनिवार को मुलाकात की।

सतीशन ने इस दौरान कांग्रेस महासचिव (संगठन) के. सी. वेणुगोपाल और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा से भी मुलाकात की।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री शुक्रवार देर रात राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे और उन्होंने विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान सहयोग के लिए कांग्रेस आलाकमान का आभार जताया।

सूत्रों के अनुसार, वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा में संगठनात्मक मामलों और केरल में नवगठित संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सरकार के कामकाज से जुड़े मुद्दों पर प्रमुखता से बातचीत हुई।

यह यात्रा ऐसे समय हुई है, जब पार्टी के भीतर केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के नए अध्यक्ष के चयन को लेकर चर्चा जारी है।

ऐसे संकेत मिले हैं कि मुख्यमंत्री अगले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मुलाकात कर सकते हैं, हालांकि इस बारे में तत्काल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई।

इससे पहले, सतीशन के दिल्ली पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बड़ी संख्या में समर्थक उनका अभिवादन करने के लिए देर रात केरल हाउस में भी एकत्र हुए।

कांग्रेस नीत यूडीएफ ने हाल में हुए विधानसभा चुनावों में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) को हराकर 10 साल के अंतराल के बाद केरल में सत्ता में वापसी की।

भाषा सिम्मी पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में