सत्येंद्र जैन ने अपने खिलाफ दो मामलों को दूसरे न्यायाधीश को स्थानांतरित करने का आग्रह किया

Ads

सत्येंद्र जैन ने अपने खिलाफ दो मामलों को दूसरे न्यायाधीश को स्थानांतरित करने का आग्रह किया

  •  
  • Publish Date - April 11, 2023 / 10:31 PM IST,
    Updated On - April 11, 2023 / 10:31 PM IST

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल (भाषा) आप नेता सत्येंद्र जैन ने कथित भ्रष्टाचार और धनशोधन के मामले में सीबीआई और ईडी द्वारा उनके खिलाफ दर्ज किए गए दो मामलों को दूसरे न्यायाधीश को स्थानांतरित करने की मांग को लेकर दिल्ली की एक अदालत का दरवाजा खटखटाया है।

जैन ने मंगलवार को दोनों मामलों की सुनवाई कर रहे विशेष न्यायाधीश विकास ढुल को बताया कि उन्होंने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के समक्ष मामलों के स्थानांतरण के लिए आवेदन दायर किया है।

प्रधान जिला न्यायाधीश ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज किए गए भ्रष्टाचार के मामले में चार मई तक कार्यवाही पर रोक लगा दी। उस दिन वह आवेदन पर दलीलें सुनेंगे, जबकि वह 13 अप्रैल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज किए गए धनशोधन मामले में इसी तरह की याचिका पर सुनवाई कर सकते हैं।

जैन ने विशेष न्यायाधीश ढुल से ‘उक्त स्थानांतरण आवेदनों पर निर्णय होने तक’ मामले को स्थगित करने का अनुरोध किया।

अदालत के सवाल पर ईडी के विशेष लोक अभियोजक ने धनशोधन मामले में आवेदन की अग्रिम प्रति प्राप्त होने की पुष्टि की।

इसके बाद अदालत ने कार्यवाही स्थगित कर दी।

भाषा नेत्रपाल पवनेश

पवनेश