Sayani Ghosh Rebel TMC / Image Source : X
कोलकाता : Sayani Ghosh Rebel TMC पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बहुत बड़ा उलटफेर हुआ है। तृणमूल कांग्रेस की तेज-तर्रार नेता और जादवपुर की सांसद सयानी घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ बगावत कर दी है। कभी ममता बनर्जी के प्रति अपनी गहरी वफादारी दिखाने वाली सयानी घोष का नाम अब टीएमसी के उन 20 बागी सांसदों में शामिल हो गया है, जो लोकसभा में एनडीए (NDA) को समर्थन देने की तैयारी कर रहे हैं।
इस बगावत से ठीक 48 घंटे पहले सयानी घोष ने जादवपुर स्टेशन रोड पर हुए बुलडोजर एक्शन की तीखी आलोचना की थी और अपनी ही सरकार की नीति को गरीबों के खिलाफ बताया था। Saayoni Ghosh Jadavpur यह वही सयानी घोष हैं जिन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान ममता बनर्जी की तरह दिखने के लिए सफेद साड़ी और हवाई सैंडल पहनना शुरू कर दिया था और हारने के बाद भी ममता ने उन्हें टीएमसी यूथ विंग का अध्यक्ष बनाया था।
अब सयानी घोष ने टीएमसी से अलग होने के लिए 20 सांसदों के साथ पत्र पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इस बागी गुट की नेता काकोली घोष का कहना है कि वे सभी बीजेपी में भी शामिल हो सकते हैं। TMC MPs Join BJP कभी ममता बनर्जी की परछाई मानी जाने वाली सयानी घोष का इस तरह यू-टर्न लेना टीएमसी के लिए एक बहुत बड़ा झटका है। पिछले कुछ दिनों से उनकी चुप्पी को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं, जो अब सच साबित हुई हैं। इस बड़ी बगावत ने दिल्ली से लेकर बंगाल तक की राजनीति में खलबली मचा दी है और अब सभी को इनके अगले कदम का इंतजार है।
इन्हे भी पढ़ें:-