SBI Latest Customer Advisory: स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में इतने दिनों तक हड़ताल.. कहा, ‘लेनदेन के जरूरी काम निबटा लें’.. जानें किस वजह से ठप्प रहेगा कामकाज

UFBU ने 28 से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय हड़ताल का प्रस्ताव दिया है। SBI ने ग्राहकों से जरूरी लेनदेन पहले पूरा करने और डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल करने की अपील की है।

SBI Latest Customer Advisory: स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में इतने दिनों तक हड़ताल.. कहा, ‘लेनदेन के जरूरी काम निबटा लें’.. जानें किस वजह से ठप्प रहेगा कामकाज

State Bank of India Three Day Strike || Image-IBC24 News File

Modified Date: September 19, 2026 / 11:55 pm IST
Published Date: September 19, 2026 11:52 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल प्रस्तावित
  • SBI ने ग्राहकों को पहले लेनदेन निपटाने कहा
  • YONO, UPI और डिजिटल बैंकिंग का विकल्प

State Bank of India Three Day Strike: मुंबई: देश सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई ने ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना जारी की है। बैंक ने बताया कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिन की हड़ताल का प्रस्ताव दिया है। हालांकि, हड़ताल के दौरान जरूरी बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए बैंक की ओर से हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

ग्राहक सेवा केंद्रों का करें उपयोग

SBI ने ग्राहकों से अपील की है कि वे हड़ताल की तारीखों से पहले अपने जरूरी बैंकिंग लेनदेन पूरे कर लें। नकदी की जरूरत पूरी करने के लिए ग्राहक ATM और अन्य उपलब्ध सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा बैंकिंग जरूरतों के लिए ग्राहक सेवा केंद्र का भी उपयोग किया जा सकता है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

एसबीआई ने जताया खेद

State Bank of India Three Day Strike: बैंक ने ग्राहकों को इंटरनेट बैंकिंग, YONO, मोबाइल बैंकिंग, UPI और अन्य डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। SBI ने संभावित असुविधा के लिए खेद जताते हुए ग्राहकों से सहयोग की अपील की है।

Image

इन्हें भी पढ़ें:

उत्तर प्रदेश में नौकरी, निवेश और रोजगार केवल अखबारों में दिख रहा : अखिलेश यादव

एच-1बी वीजा आवेदनों की कड़ी निगरानी का स्वागत है लेकिन अमेरिकी नवोन्मेष की कीमत पर नहीं: एफआईआईडीएस

अव्यवस्थित तैयारियों के बीच नागोया में एशियाई खेलों का आगाज

हत्या और दंगा मामलों में गिरफ्तार कांग्रेस के नंदीग्राम उम्मीदवार को अदालत में पेश किया जाएगा

मात्र 150 रुपये के अनुदान से राष्ट्रीय चर्चा का केंद्र बनने तक का डूसू का इतिहास


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown