SBI Cash Withdrawal Charges: अब पैसे निकालने पर तगड़ा चार्ज!.. स्टेट बैंक ने दिया ग्राहकों को बड़ा झटका, एक अक्टूबर से लागू होगा ये नियम

एसबीआई ने BSBD खाताधारकों के लिए कैश निकासी नियम बदले हैं। 1 अक्टूबर 2026 से चार निकासी मुफ्त रहेंगी, इसके बाद शुल्क लगेगा।

SBI Cash Withdrawal Charges: अब पैसे निकालने पर तगड़ा चार्ज!.. स्टेट बैंक ने दिया ग्राहकों को बड़ा झटका, एक अक्टूबर से लागू होगा ये नियम

SBI Cash Withdrawal Charges Increase || Image- IBC24 News File

Modified Date: August 20, 2026 / 04:38 pm IST
Published Date: August 20, 2026 4:36 pm IST
HIGHLIGHTS
  • SBI ने कैश निकासी नियमों में बदलाव किया
  • चार ब्रांच निकासी हर महीने मुफ्त रहेंगी
  • पांचवीं निकासी पर 15 रुपये शुल्क लगेगा

नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई ने बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (BSBD) अकाउंट से ब्रांच के जरिए कैश निकालने के नियमों में बदलाव किया है। (SBI Cash Withdrawal Charges Increase) नया चार्ज 1 अक्टूबर 2026 से लागू होगा। हालांकि, ग्राहकों को हर महीने 4 कैश निकासी मुफ्त मिलती रहेंगी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

नए नियम के मुताबिक, BSBD अकाउंट से ब्रांच के माध्यम से महीने में पहली चार कैश निकासी पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। इसके बाद पांचवीं और उससे आगे की हर निकासी पर 15 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन और उस पर लागू जीएसटी देना होगा।

उदाहरण से समझे नया नाम

उदाहरण के तौर पर, अगर कोई ग्राहक एक महीने में ब्रांच से 6 बार कैश निकालता है, तो पहली चार निकासी मुफ्त रहेंगी। पांचवीं और छठी निकासी पर 15-15 रुपये और लागू GST का चार्ज लगेगा। (SBI Cash Withdrawal Charges Increase) यह बदलाव बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट पर लागू होगा, जिसका प्रोडक्ट कोड 1011-1701 है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

क्या होता है BSBD अकाउंट?

बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट एक बेसिक बैंकिंग अकाउंट है, जिसमें ग्राहकों को सामान्य बचत खाते की तरह जरूरी बैंकिंग सुविधाएं मिलती हैं और इसमें न्यूनतम बैलेंस बनाए रखने की जरूरत नहीं होती। इसमें जमा और निकासी जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध रहती हैं। इस नए नियम का असर मुख्य रूप से उन ग्राहकों पर पड़ेगा, जो अपने बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट अकाउंट से हर महीने चार से ज्यादा बार ब्रांच जाकर कैश निकालते हैं। हालांकि, नियम लागू होने से पहले ग्राहकों को अपने खाते पर लागू SBI के नए सर्विस चार्ज और नियमों की जानकारी जरूर देख लेनी चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

ट्रंप का दावा: अमेरिका और कनाडा के बीच अंतिम समय में समझौता, कनाडाई आयात पर 50 प्रतिशत शुल्क टला

उप्र: पत्नी और बेटे की हत्या के जुर्म में व्यक्ति को आजीवन कारावास

ट्रंप के आदेश के बाद दक्षिण कोरिया और अमेरिकी सेनाओं ने सैन्य अभ्यास की अवधि घटाई

भारत ने बातचीत के जरिए फलस्तीन मुद्दे के ‘द्विराष्ट्र समाधान’ को अपना समर्थन दोहराया: सचिव रंगनाथन

सिरिंज में दवा भरने का वीडियो प्रसारित होने के बाद अस्पताल के गार्ड, नर्स की सेवाएं समाप्त


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown