VVPAT की पर्ची से वोट जांच की कांग्रेस की मांग को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज

VVPAT की पर्ची से वोट जांच की कांग्रेस की मांग को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज

VVPAT की पर्ची से वोट जांच की कांग्रेस की मांग को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: December 15, 2017 11:12 am IST

यूपी चुनावों के दौरान उठा ईवीएम में गड़बड़ी का मुद्दा गुजरात तक जा पहुंचा। हालात यहां तक शंकाजनक हो गए कि कांग्रेस ईवीएम में उपयोग की गई वीवीपैट की 25 प्रतिशत पर्चियों के मिलान के लिए सुप्रीम कोर्ट जा पहुंची। गुजरात चुनाव में दूसरे चरण के मतदान के ठीक एक दिन बाद शुक्रवार को गुजरात कांग्रेस के सचिव वीवीपैट की 25 प्रतिशत पर्चियों के मिलान की मांग लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंच हालाकी कोर्ट ने मामले में दखल देने से इनकार कर दिया।

गुजरात चुनाव में वीवीपीएटी से वोटों के क्रॉस चेकिंग की मांग खारिज

कांग्रेस कोर्ट से मांग कर रही थी कि वह चुनाव आयोग को इस संबंध में निर्देश जारी करें लेकिन कोर्ट ने चुनाव आयोग पर भरोसा जताते हुए कांग्रेस की याचिका खारिज कर दी। आपको बता दें की गुजरात चुनाव के दौरान ईवीएम में खराबी की कई खबरों ने चुनाव आयोग को परेशान किया।

राजनीति से सोनिया गांधी ने लिया सन्यास

जिसके बाद से ही कांग्रेस आरोप लगा रही है कि चुनावों के दौरान ईवीएम से छेड़खानी की गई है। लेकिन चुनाव आयोग इन आरोपों को लगातार खारिज करता आया है। आपको याद ही होगी कि ईवीएम पर ऐसे ही आरोप यूपी चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती भी लगा चुकी है।

 

वेब डेस्क, IBC24

 


लेखक के बारे में