ईस्टर्न एक्सप्रेस-वे पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मई में नहीं हुआ उद्घाटन तो 1 जून से शुरू कर देंगे

ईस्टर्न एक्सप्रेस-वे पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मई में नहीं हुआ उद्घाटन तो 1 जून से शुरू कर देंगे

ईस्टर्न एक्सप्रेस-वे पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मई में नहीं हुआ उद्घाटन तो 1 जून से शुरू कर देंगे
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: May 10, 2018 10:05 am IST

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कुंडली से पलवल तक गाजियाबाद से होकर जाने वाली ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन में देरी को लेकर केंद्र सरकार को लताड़ लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि इस माह उद्घाटन नहीं हुआ तो 1 जून से इसे जनता के लिए खोल दिया जाएगा। 

ये भी पढ़ें- फोर्ब्स की टॉप टेन ताकतवार हस्तियों की सूची में पीएम मोदी

आपको बतादें 29 अप्रैल को ईस्टर्न एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन होने वाला था। लेकिन प्रधानमंत्री की व्यस्तता के चलते उद्घाटन नहीं हो पाया है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान NHAI की ओर कहा गया है कि हमने एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री को अवगत करा चुके हैं। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि एक्सप्रेस वे तैयार है तो प्रधानमंत्री का इंतजार क्यों किया जा रहा है। आप क्यों नहीं कर देते उद्घाटन। एक्सप्रेस वे शुरू होगा तो लोगों की परेशानियां कम हो जाएंगी।

ये भी पढ़ें- शिक्षाकर्मियों को महापंचायत के लिए आखिरकार मिली अनुमति, बूढ़ातालाब में शक्ति प्रदर्शन

सुप्रीम कोर्ट के सख्त लहजे के बाद हरियाणा सरकार ने सफाई दी है। फरवरी 2019 कि एक्सप्रेस वे के उद्घाटन की डेडलाइन रखी गई है। अभी 81 फीसदी का पूरा चुका है। लेकिन हम इस जून 2018 तक पूरा कर लेंगे।   

ये भी पढ़ें- विकास यात्रा के लिए रमन रथ तैयार, हाइटेक सुविधाओं और साजो-सामान से लैस, जानिए खूबियां

कुंडली से पलवल तक गाजियाबाद से होकर जानी वाली ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे 135 किलो मीटर लंबा है। एक्सप्रेस-वे के बन जाने से सफर की दूरी आधी हो जाएगी। जिससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।   

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में