महाकाल की पूजा विधि में हस्तक्षेप से सुप्रीम कोर्ट की ना, 2019 में निरीक्षण के आदेश
महाकाल की पूजा विधि में हस्तक्षेप से सुप्रीम कोर्ट की ना, 2019 में निरीक्षण के आदेश
मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में शिवलिंग पर हो रहे पानी के असर और अन्य प्रभावों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम आदेश जारी कर दिया हैं। आदेश के अनुसार अगले साल जनवरी 2019 में मंदिर और शिवलिंग निरीक्षण के आदेश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें – अब नहीं होगी कॉल ड्रॉप, Wi-Fi से मिलेगी मदद!
कोर्ट यह साफ कर दिया है कि वह मंदिर की पूजा पद्धति में दखल नहीं देगा। गौरतलब है कि मंदिर प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की बात कहते हुए एक नोटिस लगाया था जिसमें कहा गया था कि भस्म आरती, गर्भ गृह में आने-जाने, शिवलिंग को छूने जैसे बदलाव किए गए हैं।
देखें –
कोर्ट ने पिछले साल भी एक आदेश जारी किया था जिसमें कोर्ट ने कहा था कि हम मंदिर की पूजा में दखल नहीं देगा। हालांकि, विशेषज्ञों की रिपोर्ट को आधार मानते हुए सुप्रीमकोर्ट ने शिवलिंग पर आरओ का पानी चढ़ाने का आदेश दिया था।
वेब डेस्क, ibc24

Facebook


