स्टरलाइट कॉपर वेदांता लिमिटेड का यूनिट हमेशा के लिए होगा बंद, आदेश जारी

स्टरलाइट कॉपर वेदांता लिमिटेड का यूनिट हमेशा के लिए होगा बंद, आदेश जारी

स्टरलाइट कॉपर वेदांता लिमिटेड का यूनिट हमेशा के लिए होगा बंद, आदेश जारी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: May 29, 2018 10:56 am IST

तमिलनाडु। तूतीकोरिन में लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच राज्य सरकार ने स्टरलाइट कॉपर वेदांता लिमिटेड के यूनिट को हमेशा के लिए बंद करने का आदेश दे दिया है। आदेश में कहा गया है, जयललिता जनता के द्वारा, जनता के लिए के नारे और भावना के साथ काम कर करती थीं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के.पलानीस्वामी का यह आदेश इसी नारे पर आधारित है।

ये भी पढ़ें- एटीएस के एडिशनल एसपी ने खुद को मारी गोली ,जानिए कारण

इधर, सुप्रीम कोर्ट ने तूतीकोरिन में स्टरलाइट के तांबा पिघलाने के संयंत्र के आसपास भूजल में आर्सेनिक और कैडमियम प्रदूषण पर नियंत्रण के प्रयासों के बारे में तमिलनाडु सरकार को स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश देने के लिये दायर याचिका पर जल्द सुनवाई से इंकार कर दिया।

ये भी पढ़ें- तीन दिनों तक ट्रेन के टॉयलेट में सफर कर रही थी लाश, रेलवे अनजान और परिजन परेशान

बता दें, कि इस संयंत्र को बंद करने की मांग को लेकर तूतीकोरिन में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की फायरिंग में कम से कम 13 लोग मारे गये थे और सैकड़ों जख्मी हुए थे। जिसके बाद पूरे प्रदेश में तनाव की स्थिति बन आ गई थी।

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में