कॉजपा के प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों और वकीलों पर पुलिस कार्रवाई की एससीबीए ने निंदा की

कॉजपा के प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों और वकीलों पर पुलिस कार्रवाई की एससीबीए ने निंदा की

कॉजपा के प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों और वकीलों पर पुलिस कार्रवाई की एससीबीए ने निंदा की
Modified Date: July 22, 2026 / 03:19 pm IST
Published Date: July 22, 2026 3:19 pm IST

नयी दिल्ली, 22 जुलाई (भाषा) उच्चतम न्यायालय बार एसोसिएशन (एससीबीए) ने कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों और वकीलों पर हुई पुलिस कार्रवाई की बुधवार को निंदा करते हुए घटना की निष्पक्ष व समयबद्ध जांच कराने की मांग की।

एससीबीए के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह के नेतृत्व में पारित प्रस्ताव में कहा गया कि पुलिस कार्रवाई में कई छात्र और एसोसिएशन के सदस्यों समेत वकील घायल हुए।

एससीबीए की सचिव प्रज्ञा बघेल द्वारा जारी प्रस्ताव में कहा गया है, “शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे छात्रों और बार के सदस्यों के खिलाफ जरूरत से ज्यादा और असंतुलित बल का इस्तेमाल बेहद चिंताजनक है। लोकतांत्रिक समाज में यह बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है।”

सोमवार को हजारों छात्रों ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक मामले और परीक्षा व्यवस्था में हुई गड़बड़ियों को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए संसद की ओर मार्च करने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया।

भाषा जोहेब नरेश

नरेश


लेखक के बारे में