बंगाल में स्कूल में बम विस्फोट: फॉरेंसिक टीम ने नमूने एकत्र किये

बंगाल में स्कूल में बम विस्फोट: फॉरेंसिक टीम ने नमूने एकत्र किये

बंगाल में स्कूल में बम विस्फोट: फॉरेंसिक टीम ने नमूने एकत्र किये
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: September 19, 2022 7:10 pm IST

कोलकाता, 19 सितंबर (भाषा) पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के टीटागढ़ इलाके में स्थित एक स्कूल की इमारत में एक फॉरेंसिक टीम ने उस स्थान से सोमवार को नमूने एकत्र किये, जहां एक बम विस्फोट हुआ था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

टीम के एक अधिकारी ने पत्रकारों को बताया, ‘‘हमने कुछ नमूने एकत्र किए हैं और उन्हें प्रयोगशाला में भेजा जाएगा।’’

इस विस्फोट के सिलसिले में रविवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

गौरतलब है कि शनिवार को कक्षा में पढ़ाई के दौरान स्कूल की इमारत की छत पर देसी बम में विस्फोट हुआ था।

पुलिस ने कहा था कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, क्योंकि छात्र और शिक्षक तीन मंजिला इमारत की पहली दो मंजिलों पर स्थित कमरों में थे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस घटना की राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) से जांच कराने की मांग की है।

भाषा

देवेंद्र दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में