School Close Or Open: ऑरेंज अलर्ट के बीच कल स्कूल जाएंगे बच्चे या रहेगी छुट्टी? स्कूल बंद या खुलेंगे, एक क्लिक में जानें पूरा अपडेट
School Close Or Open : ऑरेंज अलर्ट के बीच कल स्कूल जाएंगे बच्चे या रहेगी छुट्टी? स्कूल बंद या खुलेंगे, एक क्लिक में जानें पूरा अपडेट
School Close Or Open / Image Source : FILE
- नैनीताल में भारी बारिश के चलते कक्षा 1 से 12वीं तक स्कूल बंद
- आंगनवाड़ी केंद्रों को भी बंद रखने का आदेश
- कल स्कूल खुलेंगे या नहीं, इस पर अभी कोई आधिकारिक फैसला नहीं
नैनीताल : School Close Or Open : मौसम विभाग (IMD) द्वारा उत्तराखंड के नैनीताल जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों और स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रायल ने जिले के सभी सरकारी, अर्ध-सरकारी व प्राइवेट स्कूलों कक्षा 1 से 12वीं तक और आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है।
क्यों लिया गया फैसला ?
यह फैसला देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र की चेतावनी के आधार पर लिया गया है, जिसमें मूसलाधार बारिश के साथ निचले इलाकों में जलभराव और पहाड़ी क्षेत्रों में लैंडस्लाइड की गंभीर आशंका जताई गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नैनीताल शहर के भीतर स्थित रेजिडेंशियल और बोर्डिंग स्कूल सामान्य रूप से चलते रहेंगे, जबकि अन्य सभी संस्थानों के शिक्षकों व कर्मचारियों को भी अवकाश की अनुमति दी गई है।
क्या कल रहेगी छुट्टी ?
जिला शिक्षा अधिकारियों को इस आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं और लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।All School Closed Latest News बता दें की ये आदेश फिलहाल आज के लिए प्रभावी है और कल स्कूल खुलेंगे या बंद रहेंगे, इस पर अभी कोई आधिकारिक निर्णय नहीं हुआ है। जिला प्रशासन ने सभी अभिभावकों को सतर्क रहने, बच्चों को घर में सुरक्षित रखने और अगले आधिकारिक नोटिफिकेशन का इंतजार करने की सलाह दी है।
ये भी पढ़ें
- MP Free Laptop Yojana 2026: छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25,000 देगी राज्य सरकार, सीएम कल खाते में ट्रांसफर करेंगे पैसे, लिस्ट में ये विधार्थी है शामिल
- Ruchika Singh Viral Video Today: पहले पीएम के खिलाफ बोली अपशब्द, FIR के बाद रुचिका सिंह का एक और वीडियो हो रहा वायरल, आप भी देखें
- All Schools Closed Today: आज बंद रहेंगे 12वीं तक के सभी स्कूल, आंगनबाड़ी में भी छुट्टी का ऐलान, प्रशासन ने देर रात जारी किया आदेश
- Raipur Murder Case: राजधानी में आधी रात खूनी खेल, इस इलाके में युवक की धारदार हथियार से हत्या, मंजर देख कांप गई पुलिस

Facebook


