ऑनलाइन कक्षाओं के लिए मजदूर पिता स्मार्टफोन नहीं खरीद पाया तो छात्रा ने की आत्महत्या
ऑनलाइन कक्षाओं के लिए मजदूर पिता स्मार्टफोन नहीं खरीद पाया तो छात्रा ने की आत्महत्या
जलपाईगुड़ी, नौ सितंबर (भाषा) पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में ऑनलाइन कक्षाओं के लिए स्मार्टफोन खरीदने में असमर्थ होने से दुखी होकर कॉलेज के 20 वर्षीय छात्रा ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
ये भी पढ़ें- इराक से और अमेरिकी सैनिक वापस बुलाने की योजना बना रहे हैं ट्रम्प
क्रांति पुलिस चौकी के प्रभारी अधिकारी दिलीप सरकार ने कहा कि मल्ली कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा जयंती बाउली ने सोमवार रात को सरीपुकुरी इलाके के डाबरीपारा गांव में अपने घर में फांसी लगा ली।
उसके पिता अविराम बाउली ने पुलिस को बताया कि वह एक दिहाड़ी मजदूर है और बहुत मुश्किल से बेटी की फीस का प्रबंध कर पाते हैं।
ये भी पढ़ें-‘कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने के भारत सरकार नीत प्रयासों …
अविराम ने कहा,‘‘मेरी बेटी को कुछ समय से ऑनलाइन कक्षाओं के लिए स्मार्टफोन की जरुरत थी। वह परेशान थी क्योंकि मैं उसके लिए यह खरीद नहीं पा रहा था। लेकिन क्या मुझे पता था कि वह ऐसा कुछ कर लगी नहीं तो मैंने कहीं से पैसे उधार लेकर फोन खरीद लिया होता।’’
पुलिस ने कहा कि वह मामले की जांच कर रही है।

Facebook


