मिजोरम के नौ जिलों में भारी बारिश के कारण स्कूल बंद

मिजोरम के नौ जिलों में भारी बारिश के कारण स्कूल बंद

मिजोरम के नौ जिलों में भारी बारिश के कारण स्कूल बंद
Modified Date: April 28, 2026 / 12:46 pm IST
Published Date: April 28, 2026 11:52 am IST

आइजोल, 28 अप्रैल (भाषा) मिजोरम के नौ जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते मंगलवार को सभी स्कूल बंद हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

स्कूल शिक्षा निदेशक एंजेला जोथानपुई ने बताया कि छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आइजोल, कोलासिब, लुंगलेई और मामित सहित नौ जिलों के प्रशासन ने एहतियातन स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया।

उन्होंने कहा कि दक्षिणी जिलों हनहथियाल और लॉन्गतलाई में मौसम की स्थिति में हल्का सुधार होने के कारण वहां स्कूल खुले रहे।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे की अवधि में सेरछिप में सर्वाधिक 70.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई, इसके बाद हनहथियाल में 55 मिमी, सियाहा में 37.5 मिमी और आइजोल में 36 मिमी बारिश हुई।

विभाग ने बताया कि इसी अवधि के दौरान खावजावल जिले में 30 मिमी, मामित में 25.9 मिमी, कोलासिब में 25 मिमी, लॉन्गतलाई में 17.5 मिमी और लुंगलेई में 2.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को मिजोरम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बादल गरजने और बिजली गिरने का अनुमान है।

भाषा मनीषा अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।