All School Closed
Schools up to 12th closed in Haridwar : हरिद्वार। पूरे देश में श्रावण मास की धूम देखी जा रही है। देश के सभी मंदिरों में लाखों लोगों की भीड़ देखी जा रही है। ऐसे में अब इस पवित्र कांवड़ यात्रा को देखते हुए हरिद्वार में शिव भक्तों की सुविधा के लिए सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। कांवड़ यात्रा की सुरक्षा और सुचारू आवाजाही के लिए जगह जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया। इस बीच हरिद्वार में स्कूल और कॉलेज को भी बंद कर दिया गया है।