सिंधिया-शिवराज मिलेंगे कांग्रेस के बागी विधायकों से, आज बंगलुरु के लिए हो सकते हैं रवाना

Ads

सिंधिया-शिवराज मिलेंगे कांग्रेस के बागी विधायकों से, आज बंगलुरु के लिए हो सकते हैं रवाना

  •  
  • Publish Date - March 15, 2020 / 05:27 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:59 PM IST

नई दिल्ली । मध्यप्रदेश की सियासत का अब नया केंद्र बिंदु दिल्ली में ज्योतिरादित्य सिंधिया का बंगला बन गया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की आज मुलाकात होने वाली है।

ये भी पढ़ें- सेनिटाइज़र और मास्क को कई गुना ज्यादा कीमत पर बेच रहे दुकानदार, स्वा…

माना जा रहा है कि दोनों ही नेता कांग्रेस के बागी विधायक और पूर्व मंत्रियों से मिलने के लिए बंगलुरु जाएंगे। शिवराज सिंह चौहान देर रात नई दिल्ली पहुंच गए हैं। वहीं मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने कमलनाथ सरकार को फ्लोर टेस्ट के लिए निर्देशित किया है। मध्यप्रदेश में फ्लोर टेस्ट के लिए दोनों ही नेताओ का गहन मंथन होने वाला है।

ये भी पढ़ें- रमन सरकार में बने नालंदा परिसर को लेकर उठी जांच की मांग, आरटीआई में…

ऐसे में सबकी निगाहें ज्योतिरादित्य सिंधिया और शिवराज सिंह चौहान की मुलाकात पर टिकी हुई है । मध्यप्रदेश की राजनीति में आगे क्या घटित होने वाला है,सबकी निगाहें अब इस पर ही टिकीं हैं।