जम्मू कश्मीर के कठुआ में पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने के बाद तलाशी अभियान चलाया गया

जम्मू कश्मीर के कठुआ में पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने के बाद तलाशी अभियान चलाया गया

जम्मू कश्मीर के कठुआ में पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने के बाद तलाशी अभियान चलाया गया
Modified Date: August 23, 2026 / 05:28 pm IST
Published Date: August 23, 2026 5:28 pm IST

जम्मू, 23 अगस्त (भाषा) जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में रविवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध रूप से पाकिस्तान की ओर से आया एक ड्रोन देखे जाने के बाद बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि हीरानगर क्षेत्र के बोबियां इलाके में सीमावर्ती गांवों के ऊपर सुबह करीब 10 बजकर 35 मिनट पर एक ‘ड्रोन जैसी वस्तु’ मंडराती देखी गई।

उन्होंने कहा कि कुछ मिनट बाद संदिग्ध ड्रोन पाकिस्तान की ओर लौटता हुआ दिखाई दिया।

अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया, ताकि मादक पदार्थ या हथियार जैसी किसी सामग्री को हवा के जरिए गिराए जाने की आशंका का पता लगाया जा सके।

हालांकि, अभियान के दौरान कोई भी आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई।

भाषा प्रचेता नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में