जम्मू कश्मीर के राजौरी में दो संदिग्ध आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू

जम्मू कश्मीर के राजौरी में दो संदिग्ध आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू

जम्मू कश्मीर के राजौरी में दो संदिग्ध आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू
Modified Date: July 14, 2026 / 02:55 pm IST
Published Date: July 14, 2026 2:55 pm IST

जम्मू, 14 जुलाई (भाषा) जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के थानामंडी इलाके में सीसीटीवी फुटेज में कथित तौर पर दो संदिग्ध आतंकवादियों की गतिविधियों का पता चलने के बाद इलाके के कुछ गांवों में मंगलवार को बड़े पैमाने पर तलाश अभियान शुरू किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध आतंकवादी रविवार देर रात एक सड़क को पार करते दिख रहे हैं। इसके बाद स्थानीय पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और सेना ने इलाके में संयुक्त रूप से तलाश अभियान शुरू किया।

अधिकारियों ने बताया कि फुटेज के आधार पर तलाश अभियान में शामिल टीम ने उन दो लोगों का पता लगाने के लिए भंगई, हसप्लोट, कर्योटे, कोपरा टॉप और जंगल से सटे आस-पास के गांवों में तलाशी अभियान चलाया।

अंतिम सूचना मिलने तक तलाश अभियान जारी था।

भाषा सुरभि नरेश

नरेश


लेखक के बारे में