जम्मू कश्मीर के राजौरी, पुंछ के सीमावर्ती इलाकों में तलाशी अभियान जारी
जम्मू कश्मीर के राजौरी, पुंछ के सीमावर्ती इलाकों में तलाशी अभियान जारी
जम्मू, 19 सितंबर (भाषा) सुरक्षा बल जम्मू-कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा के पास कुछ इलाकों में घेराबंदी और तलाशी अभियान चला रहे हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि संदिग्ध व्यक्तियों की आवाजाही की सूचना मिलने के बाद सोमवार शाम को अभियान शुरू किया गया था।
अधिकारियों ने कहा कि अभियान राजौरी जिले के नौशेरा, गाग्रोटे और कांगोटा इलाकों और पुंछ जिले के गुलपोर, अजोटे और डेरियां इलाकों में चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सुरक्षाकर्मी सीमावर्ती इलाकों से आने वाले वाहनों की भी जांच कर रहे हैं।
भाषा प्रशांत दिलीप
दिलीप

Facebook


