एसआईआर का दूसरा चरण 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में शुरू होगा: निर्वाचन आयोग

एसआईआर का दूसरा चरण 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में शुरू होगा: निर्वाचन आयोग

एसआईआर का दूसरा चरण 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में शुरू होगा: निर्वाचन आयोग
Modified Date: October 27, 2025 / 04:57 pm IST
Published Date: October 27, 2025 4:57 pm IST

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर (भाषा) निर्वाचन आयोग ने सोमवार को कहा कि बिहार के बाद अब देश के 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की कवायद शुरू की जा रही है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने संवाददाताओं से कहा कि एसआईआर का प्रमुख उद्देश्य योग्य मतदाता का नाम सूची में शामिल करना और अयोग्य के नाम को मतदाता सूची से हटाना है।

उन्होंने कहा कि बिहार में पहले चरण के पूरा होने के बाद एसआईआर का दूसरा चरण 12 प्रदेशों और केंद्रशासित प्रदेशों में शुरू हो रहा है।

कुमार का यह भी कहना था कि बिहार में एसआईआर की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की गई और इसको लेकर कोई भी अपील नहीं आई जो इस कवायद की सबसे बड़ी खूबी रही।

उन्होंने बताया कि मौजूदा एसआईआर स्वतंत्रता के बाद से ऐसी नौवीं कवायद है और पिछला एसआईआर 21 वर्ष पहले 2002-04 में हुआ था

भाषा हक

हक नरेश

नरेश


लेखक के बारे में