आयुष्मान भारत के शीर्ष अधिकारी का सचिव कोरोना संक्रमित, लोक नायक अस्पताल में भर्ती

आयुष्मान भारत के शीर्ष अधिकारी का सचिव कोरोना संक्रमित, लोक नायक अस्पताल में भर्ती

आयुष्मान भारत के शीर्ष अधिकारी का सचिव कोरोना संक्रमित, लोक नायक अस्पताल में भर्ती
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: April 19, 2020 6:57 pm IST

नई दिल्ली: कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रहा है, वहीं मृतकों की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसी बीच राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के तहत आयुष्मान भारत के एक शीर्ष अधिकारी के सचिव को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें दिल्ली के लोक नायक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read More: पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय यादव ने अधिकारियों पर लगाया आरोप, कहा- राहत के तौर पर गरीबों को दिए जाने वाले आटे का किया घोटाला

वहीं, दूसरी ओर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज मीडिया से बात करते हुए कि दिल्ली में पूरे देश की 2 प्रतिशत जनसंख्या रहती है लेकिन पूरे देश में कोरोना के जितने मामले हैं उसके 12 प्रतिशत दिल्ली में हैं। सबसे ज्यादा मार दिल्ली को झेलनी पड़ी। अपने दिल्ली​वासियों की ज़िंदगी का ख्याल रखते हुए हमने फैसला लिया है कि फिलहाल लॉकडाउन की शर्तों में कोई ढिलाई नहीं दी जाएगी। एक हफ्ते बाद हम दोबारा विशेषज्ञों के साथ बैठकर इसका मूल्यांकन करेंगे और जरूरत पड़ी तो ढिलाई दे सकते हैं।

Read More:  तेलंगाना में 7 मई तक रहेगा लॉक डाउन, कैबिनेट बैठक में सरकार ने लिया फैसला

कल हमारे पास 736 टेस्ट की रिपोर्ट आई, उनमें से 186 कोरोना के मरीज़ निकले। इन 186 मरीज़ों में से किसी को कोरोना के लक्षण नहीं थे। एक व्यक्ति से हमने बात की उसने बताया: मैं दिल्ली सरकार के एक फूड सेंटर में रोज खाना बटवा रहा था। मैंने उस सेंटर में आने वाले लोगों की रैपिड टेस्टिंग के आदेश दिए हैं। दिल्ली में हमारे जितने भी फूड सेंटर हैं उन सब में कर्मचारियों, स्वयंसेवकों की रैपिड टेस्टिंग कराएंगे।

Read More: कोरोना संक्रमित पत्थबाज अस्पताल से फरार, चार आरक्षक निलंबित, DGP ने किया 50 हजार इनाम का ऐलान


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"